पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

कोटालपोखर (साहिबगंज) कोटालपोखर थाना पुलिस ने सोमवार को पत्नी के हत्या के मामले के आर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:59 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:59 PM (IST)
पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल
पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

कोटालपोखर (साहिबगंज) : कोटालपोखर थाना पुलिस ने सोमवार को पत्नी के हत्या के मामले के आरोपित गेटमेन सुबोध मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रेलवे गेट मेन सुबोध मुर्मू बीरभूम जिले के सैंतिया थाना क्षेत्र के बालापुर निवासी है। रविवार की रात कोटालपोखर रेलवे क्वार्टर से गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे राजमहल जेल भेजा गया।

सुबोध मुर्मू की शादी 10 वर्ष पूर्व सुमित्रा मरांडी बीरभूम जिले के भेदिया थाना क्षेत्र के निसिंहपुर में हुई थी। शनिवार को सुबोध मुर्मू ने अपनी पत्नी सुमित्रा मरांडी को रेलवे क्वार्टर में ही गला दबा कर हत्या कर दी। सुमित्रा के पिता तुला मरांडी ने कोटालपोखर थाने में शिकायत की थी। कोटालपोखर थाना पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद सुबोध मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सुमित्रा को एक 8 वर्ष के पुत्र और 3 वर्ष की पुत्री है।

chat bot
आपका साथी