दुष्कर्म का आरोपित गोड्डा से गिरफ्तार

संवाद सहयोगी कोटालपोखर (साहिबगंज) बरहड़वा थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात दुष्कर्म के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:46 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 06:46 PM (IST)
दुष्कर्म का आरोपित गोड्डा से गिरफ्तार
दुष्कर्म का आरोपित गोड्डा से गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज) : बरहड़वा थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात दुष्कर्म के आरोपित अमरजीत कुमार सिंह को गोड्डा जिला के पथरगामा थाना क्षेत्र के बारकोप गांव से गिरफ्तार किया है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद राजमहल जेल भेज दिया गया। बरहड़वा थाना क्षेत्र की एक युवती ने 12 फरवरी 2019 को थाने में आवेदन देकर अमरजीत कुमार सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। दो साल से अधिक समय से वह फरार था। थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात अमरजीत कुमार सिंह को बरहड़वा थाने की पुलिस ने उसके घर से ही धर दबोचा।

chat bot
आपका साथी