अभविप ने शहीद की याद में निकाली तिरंगा यात्रा

साहिबगंज शहीद कुलदीप उरांव की शनिवार को शवयात्रा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 07:14 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:18 AM (IST)
अभविप ने शहीद की याद में निकाली तिरंगा यात्रा
अभविप ने शहीद की याद में निकाली तिरंगा यात्रा

साहिबगंज : शहीद कुलदीप उरांव की शनिवार को शवयात्रा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से 100 मीटर की तिरंगा यात्रा निकाल कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तिरंगा यात्रा उनके निवास स्थान से लेकर अंतिम संस्कार स्थल तक निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्य शामिल हुए। इसका नेतृत्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री सिकामु विश्वविद्यालय के सिडिकेट सदस्य धर्मेंद्र ने किया। वही अभाविप ने राज्य सरकार से मांग किया कि शहीद कुलदीप उरांव के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि, एक पेट्रोल पंप के साथ शहर में कुलदीप उरांव जी का प्रतिमा लगायी जाए। मौके पर विभाग संयोजक श्रवण कुमार रमण, जिला संगठन मंत्री अभिषेक शर्मा, जिला संयोजक धर्मराज मंडल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव पासवान, पूर्व जिला संयोजक घनश्याम यादव, पूर्व नगर मंत्री राजकुमार विद्यार्थी, तालझारी नगर मंत्री मुकेश उरांव, सुधीर मुंडा, छोटका हांसदा, राहुल मुंडा, संजय मुंडा, विशाल प्रसाद, मुकेश मुंडा, सुमन कुमार यादव, शशि कुमार, समीर कुमार, सुशील प्रमाणिक, पुष्कर लाल आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी