बरहड़वा में ईंट भट्ठा संचालक की कोलकाता में मौत

संवाद सहयोगी मिर्जापुर (साहिबगंज) बरहड़वा थाना क्षेत्र के लालमाटी गांव के पास ईंट भट्ठा चल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 05:37 PM (IST)
बरहड़वा में ईंट भट्ठा संचालक की कोलकाता में मौत
बरहड़वा में ईंट भट्ठा संचालक की कोलकाता में मौत

संवाद सहयोगी, मिर्जापुर (साहिबगंज) : बरहड़वा थाना क्षेत्र के लालमाटी गांव के पास ईंट भट्ठा चलानेवाले एक व्यक्ति की मौत शुक्रवार की रात इलाज के दौरान कोलकाता के एक अस्पताल में हो गई। वह मूलत: मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का थाना क्षेत्र का रहनेवाला था। मृतक के स्वजनों ने बताया कि पांच दिन पहले तेज बुखार हो जाने के कारण मालदा टाउन के दिशारी नर्सिंग होम में उन्हें भर्ती किया गया था। स्वस्थ में कोई सुधार नहीं हुआ। इस कारण उसे मालदा से कोलकाता रेफर कर दिया गया था। स्वजनों के अनुसार डॉक्टरों ने बताया है कि वह कोविड-19 से संक्रमित थे। इस कारण से शुक्रवार की रात उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के ईंट भट्ठा में बरहड़वा के भी कई लोग पार्टनर हैं। उसकी मृत्यु के बाद बरहड़वा थाना क्षेत्र में स्थित ईंट भट्ठा में काम करनेवाले मजदूरों व उसके पार्टनरों में भय का माहौल है।

एसबीआइ बोरियो का एक कर्मी संक्रमित, बैंक बंद :

संवाद सहयोगी, बोरियो : एसबीआइ बोरियो शाखा का एक कर्मी ट्रूनेट जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस वजह से बैंक को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। शाखा प्रबंधक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि ट्रूनेट जांच में एक कर्मी संक्रमित पाये जाने के बाद उसका पुन: सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए दुमका भेजा गया है। तब तक दो दिनों के लिए मंगलवार तक बैंक बंद कर दिया गया है। पूरे बैंक को सैनिटाइज करने के बाद खोला जाएगा।

chat bot
आपका साथी