35 हजार क्विंटल धान की होगी खरीदी

जागरण संवाददाता साहिबगंज जिले में इस साल सरकार 35 हजार क्विंटल धान खरीदेगी। 15 नवंबर से

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 04:45 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 04:06 AM (IST)
35 हजार क्विंटल धान की होगी खरीदी
35 हजार क्विंटल धान की होगी खरीदी

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : जिले में इस साल सरकार 35 हजार क्विंटल धान खरीदेगी। 15 नवंबर से धान क्रय करने तैयारी चल रही है। धान की दर दो हजार रुपये प्रति क्विटल तय की गई है। जिले में चार हजार किसानों से धान खरीदने का लक्ष्य है। इसकी सफलता के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति बनाई गई है। इसमें अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम, जिला प्रबंधक झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी प्रदूषण नियंत्रण पर्षद को सदस्य बनाया गया है।

इन लैंपस व पैक्स से होगी खरीदी : जिले के जामनगर पैक्स राजमहल, केलाबाड़ी लैंपस उधवा, पंचकठिया लैंपस बरहेट, बाकुड़ी लैंपस तालझारी, सकरीगली लैंपस तालझारी, मंडरो लैंपस मंडरो, शिवापहाड़ लैंपस पतना, सकरोगढ़ृ पोखरिया लैंपस साहिबगंज और बरहड़वा लैंपस के माध्यम से धान की खरीदी की जाएगी।

पहले होगा किसानों का निबंधन : किसानों से धान की खरीदने से पहले उनका निबंधन किया जाएगा। कृषि विभाग की ओर स उन्हें जागरूक किया जाएगा। आपूर्ति विभाग मॉनिटरिग करेगा। धान की खरीद के बाद सेंट्रल गोदाम में जमा होगा। उसके बाद उसे मिल भेजा जाएगा। धान के एवज में राशि किसानों के खाते में भेजी जाएगी।

------

जिले में धान की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लैंपसवार अधिकारी धान की खरीद की देखरेख करेंगे। इस साल 35 हजार क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य है।

उमेश तिर्की, जिला कृषि पदाधिकारी, साहिबगंज

-------

इनसेट : किसान नजदीकी लैंपस में कराएं निबंधन

- डीसी ने जिले में धान क्रय को लैंपस की संख्या बढ़ाने का दिया निर्देश जागरण संवाददाता, साहिबगंज : किसान अपने नजदीकी लैंपस या जिले में आकर 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक निबंधन करा लें। जिले में 15 नवंबर से धान की क्रय प्रक्रिया शुरू होगी। उपायुक्त राम निवास यादव ने गुरुवार को धान अधिप्राप्ति के लिए आयोजित बैठक में यह बातें कहीं। उपायुक्त ने कहा कि किसान निबंधन कराकर धान सरकारी मूल्य पर बिक्री कर सकते हैं। लैंपस के माध्यम से धान की अधिप्राप्ति किसान से दो हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। 35 हजार क्विटल धान चार हजार किसानों से खरीदने का लक्ष्य है। वैसे किसान जो लैंपस के माध्यम से धान की बिक्री करते हैं उन्हें धान अधिप्राप्ति के पश्चात सीधे उनके बैंक खाते में राशि का भुगतान किया जाएगा। किसान अपने नजदीकी लैंपस में जाकर धान की बिक्री उचित मूल्य पर कर सकते हैं। बैठक में डीसी ने पूर्व के वर्ष में हुई धान अधिप्राप्ति की जानकारी ली। जिले में लैंपस को बढ़ाने का निर्देश दिया ताकि अधिक किसान जुड़कर लाभ उठा सकें। मौके पर अपर समाहर्ता अनुज कुमार प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मिथलेश कुमार झा एवं अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी