मंडरो में 330 लोगों ने लगवाया टीका

संस मंडरो (साहिबगंज) प्राथमिक स्वास्थ्य मंडरो मिर्जाचौकी गेडापरिहारपुर केंद्र कौड़ीखु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:21 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:21 PM (IST)
मंडरो में 330 लोगों ने लगवाया टीका
मंडरो में 330 लोगों ने लगवाया टीका

संस, मंडरो (साहिबगंज): प्राथमिक स्वास्थ्य मंडरो, मिर्जाचौकी, गेडापरिहारपुर केंद्र, कौड़ीखुटौना केंद्र व धनवासा में शिविर लगा कर बुधवार को 18 वर्ष के अधिक के 221 समेत 330 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग व प्रखंड प्रशासन ने लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। मौके पर पिरामल स्वास्थ्य के बीटीओ संजीव कुमार चौधरी, मिर्जाचौकी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नित्यानंद सिंह, एलटी नरेश कुमार, एएनएम सुभाषनी सिन्हा, आशा कुमारी, अनुपमा कुमारी, पूनम कुमारी, प्रतिमा कुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर शुभम कुमार आदि थे।

एसडीओ ने किया टीकाकरण केंद्र का लिया जायजा

संस, कोटालपोखर (साहिबगंज) : अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल हरिवंश पंडित ने बुधवार को मयूरकोला पंचायत भवन में चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया। एसडीओ ने पंचायत सचिव सुकुमार साहा से टीकाकरण करानेवालों के बारे में जानकारी ली। मयूरकोला पंचायत भवन में 18 प्लस और 45 प्लस के कुल 224 लोगों ने टीका लगवाया। मौके पर अंचलाधिकारी देवराज गुप्ता, पंचायत सचिव सुकुमार साह, मुखिया पति तूफानी साह, रोजगार सेवक मो. अमीरुल, रात्रि प्रहरी देवनारायण रजक, एएनएम सहिया, सेविका उपस्थित थे।

कोविड 19 के सर्वेक्षण पर हुई चर्चा

संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज) : बाल विकास परियोजना कार्यालय में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने स्वास्थ्य विभाग के बीटीओ और महिला पर्यवेक्षिका के साथ बैठक की। इसमें ब्लॉक रिसोर्स ग्रुप के सभी मॉड्यूल पर चर्चा की गई। बीडीओ ने ब्लॉक रिसोर्स ग्रुप के सदस्यों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। कोविड-19 के सर्वेक्षण पर भी चर्चा की गई। कोविड-19 के समय जितने लोगों की मौत हुई है उसकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य रूप से डॉक्टर आसित कुमार पहाड़पुरी, बीटीओ कामेश कुमार, महिला पर्यवेक्षिका राहिल मरांडी, रश्मी प्रियंबद, टुसुमुनि मुर्मू, प्यारी गारी, अरुणा मिज आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी