मंडरो में 170 लोगों ने लगवाया टीका

संवाद सहयोगी मंडरो (साहिबगंज) मिर्जाचौकी प्राथमिक स्वास्थ्य में 18 वर्ष से लेकर 44 वर्ष तक के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 06:08 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 06:08 PM (IST)
मंडरो में 170 लोगों ने लगवाया टीका
मंडरो में 170 लोगों ने लगवाया टीका

संवाद सहयोगी, मंडरो (साहिबगंज) : मिर्जाचौकी प्राथमिक स्वास्थ्य में 18 वर्ष से लेकर 44 वर्ष तक के 150 एवं 45 साल से अधिक के 20 लोगों को शुक्रवार को टीका लगाया गया। वैक्सीन सेंटर का शुक्रवार को मंडरो सीओ नरेश कुमार मुंडा ने निरीक्षण किया। इस दौरान वैक्सीन ले रहे युवाओं से उनका हालचाल जाना और युवाओं से कहा कि वैक्सीन लेने से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। घबराना नहीं है। घर जाकर लोगों को वैक्सीन लेने हेतु जागरूक भी करना है ताकि और अधिक से अधिक लोगो को टीकाकरण किया जा सके। इसके बाद सीओ ने चिकित्सा पदाधिकारी से अस्पताल के विधि व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी नित्यानंद सिंह, एएनम रेखा देवी, निभा देवी, सहिया सविता देवी, एमपीडब्ल्यू गेनालाल मंडल, सुभाषिनी सिन्हा, नवतन रमन, अमन भारती आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी