उधवा में 16 चालकों से वसूली राशि

संवाद सहयोगी उधवा (साहिबगंज) संपूर्ण लॉकडाउन के पहले दिन रविवार को उधवा प्रखंड में अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 06:07 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:07 PM (IST)
उधवा में 16 चालकों से वसूली राशि
उधवा में 16 चालकों से वसूली राशि

संवाद सहयोगी, उधवा (साहिबगंज) : संपूर्ण लॉकडाउन के पहले दिन रविवार को उधवा प्रखंड में अनावश्यक घूम रहे वाहन चालकों के साथ सख्ती बरती गई तथा जुर्माना वसूल किया। रविवार को अंचलाधिकारी विक्रम महली ने पुलिस बल को तैनात किया। उधवा चौक पर अनावश्यक रूप से घूम रहे वाहन चालकों को रोका तथा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उससे जुर्माना वसूला गया। इस दौरान अंचलाधिकारी ने दो पहिया और तीन पहिया वाहन चालकों को बारी-बारी से रोककर उनसे पूछताछ की। जरूरी काम को छोड़कर अनावश्यक रूप से घूम रहे वाहन चालकों से दो-दो सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया। समाचार लिखे जाने तक कुल 16 वाहन चालकों से दो 3200 रुपया जुर्माना वसूला जा चुका थ। अंचलाधिकारी विक्रम महली ने बताया कि बिना पास बनाए जरूरी काम को छोड़कर अनावश्यक रूप से सड़कों में घूम रहे वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया।

chat bot
आपका साथी