राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए राची टीम घोषित

22 सितंबर से होने वाली राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियगिता के लिए रांची की टीम घोषित कर दी गई है। प्रतियोगिता के लिए टीम पूरी तरह से तैयार है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 08:55 AM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 08:55 AM (IST)
राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए राची टीम घोषित
राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए राची टीम घोषित

जागरण संवाददाता, रांची : बोकारो में 22 सितंबर से आयोजित होनेवाली राज्य स्तरीय एसजीएफआई स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए राची टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की घोषणा राची जिला खेल पदाधिकारी मनमोहन प्रसाद ने की। टीम इस प्रकार है - अंडर-14 बालिका : प्रिया शर्मा, वर्षा सिंह, अनुष्का लकड़ा, नेहा कच्छप, आरती उराव, अमिशा छेला भगत, प्रमिला उराव, सुहानी राज, अंजलि टोप्पो, तन्नू उराव, रत्ना उराव, स्मृति बारा, दीपिका कुजूर, मैनेजर प्रतिभा चौहान। अंडर-14 बालक : मुस्तफा अंसारी, विशाल मुंडा, मुकेश उराव, शिव शकर सिंह, सुमित नायक, कुंदन कुमार, रोहित कुमार रविदास, नीरज कुमार, आशुतोष राय, निधित तिर्की, अमन राज, मुकेश कुमार, प्रशिक्षक सम्मी कुमार सिंह, मैनेजर सुमित कुमार यादव। अंडर-17 बालक: सुमंत कुमार, हर्ष सिंह, सूरज देव माझी, राहुल उराव, दिपेश करमाली, अभिषेक कुमार, गौरव उराव, निलेश आइंद, रंजन उराव, अमन महतो, रौशन कुमार, प्रियाशु सिंह राउत, प्रशिक्षक सुर्येश कुमार, मैनेजर कलेवर कर्मकार। अंडर-17 बालिका : मेघा सिंह, सुष्मिता लिंडा, राधिका सिंह, एकता कुमारी, शीतला कुमारी, मुनिता कुमारी, सुरीवाला कुमारी, सुनीता कुमारी, अनामिका कुमारी, ममता टोप्पो, प्रशिक्षक पूनम कुमारी, मैनेजर ममता कुमारी। अंडर-19 बालिका : प्रीति गोप, प्रिया बड़ाईक, मंदा कुमारी, शिवानी सिंह, ज्योति उराव, हीना वासुमैत्री, अंजलि कुमारी, रीता कुमारी, विष्णु प्रिया कुमारी, सुमन कुजूर, चंद्रमणि मुंडा, गीता कुमारी, प्रशिक्षक नम्रता निशा तिर्की, मैनेजर शिव सागर। अंडर-19 बालक : भुपेश मिंज, अभय कुमार, ताजवीर हुसैन, रिषभ राज, सौरभ कुमार, गुलशन कुमार, राहुल राज, आशुतोश कुमार, सुधीर कुमार, रोहित सिंह , आशीष यादव, रोहित राज, प्रशिक्षक अनुपम तिवारी, मैनेजर कुणाल कुशवाहा।

-----------

इंद्रजीत व मनोज ने स्वर्ण झटके

जागरण संवाददाता, रांची : दुबई में चल रही एशियन बेंचप्रेस चैंपियनशिप में राची के सरदार इंद्रजीत सिंह तथा मनोज कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वेटरन खिलाड़ी इंद्रजीत सिंह ने मास्टर थ्री ग्रुप में 83 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीता। मनोज कुमार ने मास्टर एक वर्ग के 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

दो दिवसीय कार्यशाला 6 अक्टूबर से

जासं, रांची : गदा स्पो‌र्ट्स फेडरेशन इंडिया के द्वारा राची में 6 एवं 7 अक्टूबर को गदा स्पो‌र्ट्स प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। फेडरेशन द्वारा झारखंड में गदा स्पो‌र्ट्स के विकास के लिए मनोनित प्रभारी संजय कुमार झा ने बताया कि कार्यशाला में राज्य के सभी जिलों से दो-दो बालक-बालिका एवं प्रशिक्षक, शिक्षक को आामंत्रित किया गया है। कार्यशाला के दौरान ही झारखंड में गदा स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन का गठन किया जाएगा। कार्यशाला में स्पो‌र्ट्स फेडरेशन इंडिया के महासचिव चित्रेंदर कुमार एवं संयुक्त सचिव नजरुल इस्लाम उपस्थित रहेगें।

----------

झारखंड के योगेश,प्रभात, चंदन,

राम उत्तीर्ण घोषित

जागरण संवाददाता, रांची : ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित एथलेटिक्स एएएफआइ लेवल वन कोचेज एजुकेशन एंड सर्टिफिकेशन सिस्टम कोर्स में झारखंड के चार कोच उत्तीर्ण घोषित किए गए। आवासीय एथलेटिक्स बालक प्रशिक्षण केंद्र साहिबगंज के कोच योगेश प्रसाद यादव, आवासीय एथलेटिक्स बालक केंद्र गुमला के प्रशिक्षक प्रभात रंजन तिवारी, रामगढ़ के चंदन कुमार मेहता, हजारीबाग के राम कुमार सिंह लिखित एवं शारीरिक परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करते हुए उतीर्ण हुए । इसके साथ ही लेवल टू के लिए अहर्ता भी हासिल कर लिया।

chat bot
आपका साथी