मंगेतर से मिलने कोलकाता जा रहा था रांची का युवक, अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

Ranchi Crime News रांची के डोरंडा इलाके के फॉरेस्ट कॉलोनी में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का नाम मुकेश यादव 27 वर्ष है। जानकारी के अनुसार मुकेश अपनी मंगेतर से मिलने के लिए कोलकाता के लिए निकला था।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 06:35 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 08:40 AM (IST)
मंगेतर से मिलने कोलकाता जा रहा था रांची का युवक, अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या
Ranchi Crime NEWS रांची में युवक मुकेश यादव की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई।

रांची, जासं। Ranchi Crime NEWS रांची के डोरंडा इलाके के फॉरेस्ट कॉलोनी में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का नाम मुकेश यादव 27 वर्ष है। जानकारी के अनुसार मुकेश अपनी मंगेतर से मिलने के लिए कोलकाता के लिए निकला था। घर से निकलने के बाद वह पैदल 700 मीटर दूर पहुंचा ही था कि बाइक सवार दो अपराधियों ने मुकेश को गाेली मार दी। गोली मुकेश के पंजरा में लगी है। गोली मारने के बाद अपराधी तेजी से जीपीओ के रास्ते भाग निकले। गोलीबारी की जानकारी तुरंत मुकेश के परिजनों को दी गई। मुकेश का बड़ा भाई राजेश यादव दौड़ता हुआ, घटनास्थल के पास पहुंचा और आनन-फानन में लेकर सदर अस्पताल पहुंचा। जहां, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद डोरंडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। हालांकि अपराधियों का सुराग नहीं मिल पाया है। मुकेश की बहन प्रियंका ने पुलिस को बताया है कि मुकेश के कुछ दोस्त ही दुश्मन बन गए हैं। उन्हीं में से किसी एक ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन में जुट गई है। बाद में मौके पर प्रभारी सिटी एसपी सह ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इधर, अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी में जुट गई है।

लव ट्राइएंगल की वजह से हत्या की आशंका 

घटना की वजह लव ट्राइएंगल से जोड़कर देखा जा रहा है। चूंकि जिस युवती से मुकेश का शादी होना था वह आदिवासी समुदाय की है। वह भी डोरंडा की रहने वाली है, हालांकि कोलकाता में वह नौकरी करती है। आशंका जताई जा रही है कि मुकेश के दोस्तों में से ही किसी और का भी संपर्क मुकेश के मंगेतर से रहा हो। उसी ने मुकेश की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस संबंधित युवक की तलाश कर रही है।

रेकी के बाद दिया गया घटना को अंजाम

पुलिस यह मानकर चल रही है कि रेकी के बाद घटना को अंजाम दिया गया है। चूंकि अपराधी को यह पता था कि मुकेश कोलकाता के लिए निकलने वाला है। पैदल ही सड़क तक निकलेगा। निकलने का समय से लेकर सबकुछ अपराधी को पता था। इसी वजह से ठीक उसी समय गोली मारी गई, जब वह तैयार होकर निकला था। परिजनों के मुताबिक मुकेश को रेलवे स्टेशन तक छोड़ने के लिए कुछ दोस्त भी मोहल्ले तक पहुंचे थे। उन दोस्तों से लिंक कर पुलिस पूरे मामले का खंगाल रही है। 

नशेड़ियों था संबंध, परिजनों के मना करने पर भी नहीं मानता 

पुलिस के अनुसारर मुकेश का नशेड़ियों के साथ संबंध था। वह अक्सर अपराधिक किस्म के लोगों के साथ बैठक करता था। इससे परिजन हमेशा मना करते थे, लेकिन उनका साथ नहीं छोड़ रहा था। मुकेश के पिता हीरा यादव ने बताया कि फॉरेस्ट विभाग से रिटायर हुए हैं। वे घर पर ही रहते हैं। मुकेश का बड़ा भाई राजेश ओला में एक कार चलाता है। मुकेश भी सहयोग करता है।

chat bot
आपका साथी