Jharkhand: रांची में एक युवक ने खुदकुशी के लिए छत से लगाई छलांग, पुलिस ने एक कंबल से बचाई जान

रांची में बुधवार सुबह एक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सेवा सदन के पास ब्राह्मण धर्मशाला के नजदीक आरसी शर्मा पथ पर एक दो मंजिला मकान पर चढ़कर एक युवक पुरे डेढ़ तक कूदने की धमकी देता रहा। करीब डेढ़ घंटे के बाद वह नीचे कूद गया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 09:59 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 01:55 PM (IST)
Jharkhand: रांची में एक युवक ने खुदकुशी के लिए छत से लगाई छलांग, पुलिस ने एक कंबल से बचाई जान
रांची में एक युवक ने खुदकुशी के लिए छत से लगाई छलांग। जागरण

रांची, जासं । रांची में बुधवार कि सुबह एक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सेवा सदन के पास ब्राह्मण धर्मशाला के नजदीक आरसी शर्मा पथ पर एक दो मंजिला मकान पर चढ़कर एक युवक पुरे डेढ़ तक कूदने की धमकी देता रहा। करीब डेढ़ घंटे के बाद वह नीचे कूद गया। हालांकि नीचे मोहल्ले वासियों और पुलिस ने कंबल तान रखी थी। उसी कंबल में कूदने की वजह से वह बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार युवक सुबह के समय छत पर चढ़ गया था, इसके बाद कूदने की धमकी देने लगा।

इसकी जानकारी कोतवाली थाने की पुलिस को दी गई। कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उतरने के लिए कहा गया। लेकिन वह कहता रहा कि मैं कूद जाऊंगा। पुलिस को मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मंगाना पड़ा। हालांकि पुलिस उसे नहीं उतरवा पाई, आखिर में वह नीचे कूद ही गया। पुलिस आशंका जता आशंका जता रही है नशे में धुत होकर युवक ऐसी हरकत कर रहा था। कुछ लोगों ने उसके विक्षिप्त होने की जानकारी भी दी है। फिलहाल युवक को पुलिस ने अपने हिरासत में रखा है विक्षिप्त होने पर उसे रिनपास भेजा जाएगा।

 

पहले भी कर चुका है नौटंकी, गर्मी में ऐसी की ठंडक के लिए एटीएम में सो जातायुवक पहले भी कई बार नौटंकी कर चुका है। वह कभी हाथ की नस काट लेता। कभी आत्महत्या की धमकी देता रहता। गर्मी के दिनों में एसी की ठंडक के लिए एटीएमों में ही सो जाता है। बताया जा रहा है कि मोहल्लेवासी और परिजन अक्सर परेशान रहते थे।

chat bot
आपका साथी