Jharkhand Crime: लोहरदगा के कैरो में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Jharkhand Crime लोहरदगा के कैरो थाना क्षेत्र के कुम्हारटोली में संतोष महतो (24 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संतोष बेंगलुरू में काम करता था और करम पर्व को लेकर विगत दो दिन पहले अपने घर कैरो लौटा था।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:58 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:58 AM (IST)
Jharkhand Crime: लोहरदगा के कैरो में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
कैरो थाना क्षेत्र के कुम्हारटोली मुहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कैरो (लोहरदगा), जासं। कैरो थाना क्षेत्र के कुम्हारटोली मुहल्ला निवासी शहदेव महतो का पुत्र संतोष महतो (24 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संतोष बेंगलुरू में काम करता था और करम पर्व को लेकर विगत दो दिन पहले अपने घर कैरो लौटा था। शनिवार की सुबह घर के सभी लोग करम डाली का विसर्जन करने नदी की ओर गए थे। इसी दौरान संतोष ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इसकी भनक जब संतोष के स्वजनों को लगी।  लोगों ने बिना किसी को कुछ बताये फांसी के फंदे से उतारकर आनन-फानन में इलाज के लिए उतका गांव स्थित निजी हॉस्पिटल ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना कैरो थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद कैरो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस  जांच-पड़ताल करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है। पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल लाेहरदगा भेज दिया गया है।

हालांकि संतोष द्वारा फांसी लगाने के कोई ठोस कारणों का पता नहीं चल पाया है। उसकी एक दो वर्षीया पुत्री है। घटना के बाद से पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

chat bot
आपका साथी