Road Accident in Lohardaga: लोहरदगा में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

लोहरदगा-किस्को मुख्य पथ में सदर थाना क्षेत्र के ओयना टोंगरी के समीप सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि दुर्घटना कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो सकी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 08:21 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 08:44 AM (IST)
Road Accident in Lohardaga: लोहरदगा में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
Road Accident in Lohardaga: लोहरदगा में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत। जागरण

लोहरदगा, जासं । लोहरदगा-किस्को मुख्य पथ में सदर थाना क्षेत्र के ओयना टोंगरी के समीप सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि दुर्घटना कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो सकी। बताया जाता है कि किस्को थाना क्षेत्र के नवाडीह कुंबाटोली गांव निवासी गौरी शंकर यादव का पुत्र संजय यादव एक अन्य व्यक्ति के साथ शनिवार की रात मोटरसाइकिल से लोहरदगा से किस्को जा रहा था।

इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के ओयना टोंगरी के समीप सड़क दुर्घटना में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसके साथ बैठा दूसरा व्यक्ति को भी मामूली चोट आई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद संजय की मौत होने की बात बताई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी