झारखंड के चतरा में शादी के बाद 16वें दिन लड़के की हो गई मौत, जानिए पूरा मामला

चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड के पेक्सा कुरकुटा गांव में एक हृदय विदारक घटना घटी। इस घटना से संपूर्ण गांव के साथ-साथ घर में मातम छा गया। बताया जाता है कि कुरकुटा गांव के कामेश्वर यादव के पुत्र कुमार विकास का विवाह चतरा ग्वालटोली मोहल्ला में हुई थी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 03:15 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 03:15 PM (IST)
झारखंड के चतरा में शादी के बाद 16वें दिन लड़के की हो गई मौत, जानिए पूरा मामला
झारखंड के चतरा में शादी के बाद 16वें दिन लड़के की हो गई मौत, जानिए पूरा मामला। जागरण

गिद्धौर (चतरा), संस । झारखंड के चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड के पेक्सा कुरकुटा गांव में मंगलवार को एक हृदय विदारक घटना घटी। इस घटना से संपूर्ण गांव के साथ-साथ घर में मातम छा गया। बताया जाता है कि कुरकुटा गांव के कामेश्वर यादव के पुत्र कुमार विकास का विवाह 24 मई को चतरा ग्वालटोली मोहल्ला में हुई थी। शादी के दिन से ही उसका तबीयत खराब चल रहा था। जिसका इलाज गया के मगध मेडिकल कॉलेज में की जा रही थी। युवक को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। लेकिन मंगलवार को युवक की अचानक मौत हो गई। युवक गिद्धौर थाना में कार्यरत चौकीदार कामेश्वर यादव का पुत्र है। मौत की खबर सुनते ही गांव व घर में मातम छा गया।

परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। खुशी का माहौल गमगीन में बदल गया। बताया गया कि मई माह में उस घर में दो पुत्र व एक पुत्री की विवाह संपन्न हुई थी। पहली विवाह 19 मई को संतोष कुमार का संपन्न हुआ। जबकि 24 मई को विकास कुमार की शादी संपन्न हुई थी। इस प्रकार 27 मई को प्रियंका कुमारी की शादी हुई थी। तीन पुत्र व पुत्री की शादी संपन्न होने से घर में खुशी का माहौल था। लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था। मंगलवार को विकास की मौत के बाद पूरे घर में मातम छा गया। जबकि नवविवाहिता का हाल भी बेहाल है।

chat bot
आपका साथी