Ranchi Road Accident: रांची में कंटेनर से टकराई कार, युवक की मौत

Ranchi Road Accident Jharkhand Hindi Samachar गुरुवार की सुबह करीब 615 बजे वह मेडिका से तमाड़ लौट रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कंटेनर ने उसे चपेट में ले लिया। इसमें फूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 01:08 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 01:10 PM (IST)
Ranchi Road Accident: रांची में कंटेनर से टकराई कार, युवक की मौत
Ranchi Road Accident, Jharkhand Hindi Samachar गुरुवार की सुबह करीब 6:15 बजे वह मेडिका से तमाड़ लौट रहा था।

रांची, जासं। रांची के नामकुम इलाके में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। कार को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे कार में सवार युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम फूलचंद नायक है। वह तमाड़ का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार फूलचंद के पिता कोरोना संक्रमित हैं। मेडिका अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पिछले 3 दिनों से फूलचंद ही अपने पिता की देखरेख कर रहा था। गुरुवार की सुबह करीब 6:15 बजे वह मेडिका से तमाड़ लौट रहा था।

उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कंटेनर ने उसे चपेट में ले लिया। फूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गया था।  स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान फूलचंद की मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि फूलचंद पिछले 3 दिनों से नहीं सो पाया था। इसी वजह से घर लौटने के दौरान उसकी आंख में झपकी लगने की बात सामने आ रही। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी