रांची में युवक की हत्या कर तालाब में लाश को लगाया ठिकाने, जांच में जुटी पुलिस

रांची के सुखदेवनगर इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक की हत्या कर लाश को तालाब में ठिकाने लगाया गया है। शुक्रवार की सुबह युवक की लाश हरमू गंगानगर कृष्णा नगर सीमेंट के आगे एक तालाब से बरामद किया गया है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 10:09 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 10:09 AM (IST)
रांची में युवक की हत्या कर तालाब में लाश को लगाया ठिकाने, जांच में जुटी पुलिस
रांची में युवक की हत्या कर तालाब में लाश को लगाया ठिकाने। जागरण

रांची, जासं । रांची के सुखदेवनगर इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक की हत्या कर लाश को तालाब में ठिकाने लगाया गया है। शुक्रवार की सुबह युवक की लाश हरमू गंगानगर कृष्णा नगर सीमेंट के आगे एक तालाब से बरामद किया गया है। तालाब में लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। इसकी सूचना सुखदेव नगर थाने की पुलिस को दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के मदद से लाश निकलवाया। हालांकि लाश की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है। इसके बाद लाश को तालाब में लाकर डाल दिया गया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी