Jharkhand News: रांची में आर्थिक तंगी के कारण युवक ने फंदे से झूलकर की खुदकुशी

रांची के पंडरा इलाके के बनाहोरा में फंदे से झूलकर एक युवक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम अनूपम कुमार दास है और वह बनहौरा स्थित जगन्नाथ तिर्की के मकान में किराए पर अकेले रहता था। इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 08:39 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 08:39 AM (IST)
Jharkhand News: रांची में आर्थिक तंगी के कारण युवक ने फंदे से झूलकर की खुदकुशी
Jharkhand News: रांची में आर्थिक तंगी के कारण युवक ने फंदे से झूलकर की खुदकुशी। जागरण

रांची, जासं । रांची के पंडरा इलाके के बनाहोरा में फंदे से झूलकर एक युवक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम अनूपम कुमार दास है और वह बनहौरा स्थित जगन्नाथ तिर्की के मकान में किराए पर अकेले रहता था। इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसकी आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पंडरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। पुलिस के अनुसार अनूपम का न तो पिता है और न ही मां। वह अकेले ही रहता था। जानकारी के अनुसार अनूपम तीन दिन पहले बनहौरा में रहने के लिए आया था। उसने एडवांस में मकान मालिक को रकम भी नहीं दिया था।

कहा था कि उसके पास पैसे नहीं है। काम मिल जाएगा तो वह उसे एडवांस की राशि देगा। इसके बाद वह उसी मकान में रहने लगा। वह लगातार काम की तलाश कर रहा था। लेकिन उसे काम नहीं मिला। सोमवार की दोपहर वह काम तलाशने के बाद अपने कमरे में गया। दरवाजा बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि शाम में मकान मालिक किराए के लिए उसके पास गया। काफी देर तक उसने दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई आवाज नहीं मिली। खिड़की से देखा तो अनूपम फंदे से झूलता मिला। इसके बाद मकान मालिक ने पंडरा पुलिस को इसकी खबर दी। मामले में यूडी केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी