पारिवारिक विवाद में युवक ने जहर खाकर दी जान Chatra News

Chatra News Today हंटरगंज थाना क्षेत्र के चकला पंचायत के संतरामपुर गांव निवासी नरेश भुईयां का बीस वर्षीय पुत्र जंगाली भुईयां ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घटना शुक्रवार रात की है। जानकारी के अनुसार युवक तिलहेत गांव स्थित अपना ससुराल गया हुआ था।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:20 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:20 AM (IST)
पारिवारिक विवाद में युवक ने जहर खाकर दी जान Chatra News
पारिवारिक विवाद में युवक ने जहर खाकर दी जान। प्रतीकात्मक तस्वीर

चतरा (जासं) । हंटरगंज थाना क्षेत्र के चकला पंचायत के संतरामपुर गांव निवासी नरेश भुईयां का बीस वर्षीय पुत्र जंगाली भुईयां ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घटना शुक्रवार रात की है। जानकारी के अनुसार युवक तिलहेत गांव स्थित अपना ससुराल गया हुआ था। गांव निवासी महेश भुईयां की बेटी से एक वर्ष उसकी शादी हुई थी।

पति और पत्नी एकतारा गांव के साप्ताहिक हाट गए थे। हाट से लौटने के क्रम में दोनों के बीच  किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। ससुराल पहुंचने के कुछ देर बाद युवक ने कीटनाशक खा लिया। जिससे उसकी मौत है गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।

chat bot
आपका साथी