अवैध संबंध के आरोप में पंचायत में युवक की पिटाई, आठ पर प्राथमिकी

अवैध संबंध के आरोप में गुरुवार को ओरमांझी थाना क्षेत्र की गुरगाई गांव एक युवक की ज मकर पिटाई की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 06:12 AM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 06:12 AM (IST)
अवैध संबंध के आरोप में पंचायत में युवक की पिटाई, आठ पर प्राथमिकी
अवैध संबंध के आरोप में पंचायत में युवक की पिटाई, आठ पर प्राथमिकी

संसू, ओरमाझी : अवैध संबंध के आरोप में गुरुवार को ओरमांझी थाना क्षेत्र की गुरगाई गांव में भरी पंचायत में एक युवक की जमकर पिटाई की गई। वह गंभीर रूप से घायल है। उसको रिम्स में भर्ती कराया गया है। उधर, मामले में आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बताया गया कि पंचायत में मुखिया बिनोद बेदिया, पंसस सीता देवी, उपमुखिया नवीन मुंडा, काग्रेस प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खरवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक के दौरान युवक श्रवण सिंह खरवार पर ग्रामीण टूट पड़े। लात व घूंसे से पिटाई करने लगे। उसको बचाने के लिए मौजूद जनप्रतिनिधियों को भी काफी संघर्ष करना पड़ा। जबतक बचाते वह बेहोश हो गया। उपचार के लिए तत्काल सीएचसी व डा. आरबी सिंह की क्लिनिक ले जाया गया। वहा चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखकर तत्काल रिम्स भेज दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव है। पिता केश्वर सिंह खरवार ने ओरमाझी थाने में गाव के आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लगभग डेढ माह पूर्व श्रवण पर एक महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया गया था। इसके बाद से वह पिटाई के डर से फरार था। उसके जीजा अनिल सिंह ने समझौता करने के लिए गाव में बैठक बुलाई थी। बैठक में महिला से संबंध की पुष्टि नहीं हुई। प्राथमिकी में विजय मुंडा, प्रदीप मुंडा, शकर मुंडा, लालू मुंडा, विजय मुंडा, दिलीप मुंडा, भरत मुंडा व धमनार्थ मुंडा आरोपित किए गए हैं।

------------

निर्दयी पिता ने साढ़े तीन माह के बच्चे को पटक कर मार डाला संसू, पिस्कानगड़ी : नगड़ी थाना के केसारो गाव में एक दरिंदे ने अपने दूध मुंहे बच्चे को पटक कर मार दिया। जानकारी के अनुसार बीती रात पिता ने अपने साढ़े तीन माह के बच्चे को पटक-पटक कर मार दिया और फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह नगड़ी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। घटना के संबंध में बच्चे की मा किरण उराव ने बताया कि वह पांच साल से लिव इन रिलेशन में रोपना उराव के साथ रह रही थी। रोपना शराब का आदी था और हमेशा मार-पीट करता था। साढे़ तीन माह पूर्व पुत्र हुआ था। पुत्र होने घर में खुशी का माहौल था। शुक्रवार की शाम रोपना नशे में धुत होकर घर आया और बिना बात के मारपीट करने लगा। रात में लगभग 11:30 बच्चे को मुझसे छीन कर खेत की ओर ले गया और पटक -पटककर मार दिया। मारने के बाद फोन पर बोला कि आओ और अपना बच्चा को ले जाओ। जब हम बच्चा लाने गए तो हमसे भी मारपीट करने लगा और बच्चा को देखे तो उसकी सास भी नहीं चल नहीं चल रही थी। बच्चा मर गया था। इस बीच धमकी दिया कि अगर किसी को इस घटना को बताई तो पूरे परिवार को मार देंगे। रोपना हमेशा डरा धमका कर रखता था और जान से मारने की धमकी देता था। इधर, घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जाच कर शीघ्र ही अपराधी को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी