रांची में नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाला युवक गिरफ्तार

प्रखंड क्षेत्र में विगत दिनों नाबालिग लड़की का अपहरण कर भागने वाले युवक को बुढ़मू थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को टाटीसिलवे स्टेशन के समीप से उसे गिरफ्तार किया। साथ ही नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 04:37 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 04:37 PM (IST)
रांची में नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाला युवक गिरफ्तार
रांची में नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाला युवक गिरफ्तार। जागरण

बुढ़मू, जासं । प्रखंड क्षेत्र में विगत दिनों नाबालिग लड़की का अपहरण कर भागने वाले युवक को बुढ़मू थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को टाटीसिलवे स्टेशन के समीप से उसे गिरफ्तार किया। साथ ही नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया है।

युवक का नाम प्रकाश यादव है। दोनों एक ही गांव के निवासी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। इधर, आरोपी युवक प्रकाश यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल रांची भेज दिया गया। बता दें कि नाबालिग के परिजनों मामले को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

chat bot
आपका साथी