बिहार से युवती का हथियार के साथ अपहरण करने पहुंचा युवक धराया

ओरमांझी थाना क्षेत्र के अंसारनगर इरबा से पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। वह एक लड़की का अपहरण करने पहुंचा था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:13 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:13 PM (IST)
बिहार से युवती का हथियार के साथ अपहरण करने पहुंचा युवक धराया
बिहार से युवती का हथियार के साथ अपहरण करने पहुंचा युवक धराया

संसू, ओरमांझी : ओरमांझी थाना क्षेत्र के अंसारनगर इरबा से पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ धरदबोचा है। पकड़ा गया युवक अपने चार साथियों के साथ एक बोलेरो पर सवार होकर इरबा की एक युवती का अपहरण करने आया था। घर में घुसकर जबरन युवती का ले जाने लगा। स्वजनों के विरोध करने पर एक युवक ने हथियार निकाल लिया। तभी किसी ने इसकी सूचना ओरमांझी थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही ओरमाझी थाना प्रभारी राजीव कुमार, एसआइ सूर्यप्रताप सिंह, एएसआइ मो. इमरान के साथ पहुंचे। पुलिस के आने की जानकरी मिलते ही अपहरण करने पहुंचे युवक भागने लगे। उनमें से एक नवादा बिहार के कौफुल वरा उर्फ मोनू 19 वर्ष को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घेरकर पकड़ लिया गया। वहीं, तीन अन्य युवक बोलेरो लेकर फरार हो गए। पकड़े गए युवक ने पुलिस को बताया कि वह युवती से प्रेम करता है। दोनों मोबाइल पर बात भी करते थे। पूर्व में एक कार्यक्रम में दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद उसने नंबर ले लिया था। वह लड़की से शादी करना चाहता था। लड़की भी तैयार थी। पर, लड़की के स्वजन इसका विरोध कर रहे थे। इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के अपहरण की साजिश रची। इसके लिए वह शनिवार को इरबा अपने दोस्तों के साथ पहुंचा था। उसने कहा कि हथियार व अपनी सुरक्षा व लड़की के स्वजनों को धमकाने के लिए लिया था। वह लड़की को लेकर अपने घर जाने की फिराक में था।

----

पुलिस के पहुंचने के कारण भागे आरोपित के साथी

उसने बताया कि स्वजनों व ग्रामीणों के हो-हंगामे व पुलिस के पहुंचने के कारण उसके दोस्त भाग गए। दोस्तों के नामों की जानकारी पुलिस को दे दी है। यह जानकारी ग्रामीण एसएसपी नौशाद आलम, सिल्ली डीएसपी ºिस्तोफर केरकेट्टा व थाना प्रभारी राजीव कुमार ने ओरमाझी थाने में एक प्रेस कांफ्रेंस कर दी। पुलिस द्वारा भागे अन्य युवकों को पकड़ने प्रयास व मामले की पड़ताल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी