रांची में सात सालों से युवती का कर रहा था यौन शोषण, थाने पहुंचने पर आरोपित ने रचाई शादी

रांची के खेलगांव इलाके की रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर करीब सात सालों तक यौन शोषण किया गया। इसके बाद आरोपित ने शादी से इन्कार कर दी। इसकी शिकायत पीड़िता ने जब एसटी-एससी थाने में तब आरोपित शादी के लिए तैयार हो गया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:37 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:37 AM (IST)
रांची में सात सालों से युवती का कर रहा था यौन शोषण, थाने पहुंचने पर आरोपित ने रचाई शादी
रांची में सात सालों से युवती का कर रहा था यौन शोषण। जागरण

रांची, जासं। रांची के खेलगांव इलाके की रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर करीब सात सालों तक यौन शोषण किया गया। इसके बाद आरोपित ने शादी से इन्कार कर दी। इसकी शिकायत पीड़िता ने जब एसटी-एससी थाने में तब, आरोपित शादी के लिए तैयार हो गया और सोमवार को शादी रचा ली। दरअसल, पीड़िता बूटी मोड़ गाड़ी होटवार के रहने वाले सूरज महतो के खिलाफ शिकायत लेकर पीड़िता एसटी-एससी थाना पहुंची थी। इसपर थाना प्रभारी राधिका रमण मिंज ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की और आरोपित को हिरासत में लिया। हालांकि आरोपित के हिरासत में लिए जाने के बाद वह शादी के लिए तैयार हो गया। पीड़िता भी शिकायत वापस लेने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद दोनों की शादी कराई गई।

दस साल की दो बच्चियां चुरा रही थी पर्स, पकड़ी गई

रांची : रांची के शहीद चौक के पास करीब दस साल की दो बच्चियां मंगलवार की दोपहर महिलाओं का पर्स चुरा रही थी। इसबीच दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया गया। दोनों को कोतवाली थाने ले जाया गया। हालांकि दोनों के खिलाफ किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। दोनों ने बताया कि वे हटिया स्थित गुलगुलिया कैंप में रहती है। पुलिस के अनुसार गुलगुलिया गैंग तंबू गाड़ कर रहता है। पूरा परिवार मिलकर शहर में चोरी करता है। इनमें बच्चों को भी शामिल करवाया गया है।

chat bot
आपका साथी