आप भी हो जाएं तैयार, स्‍पेशल लुक पाने के लिए युवा करा रहे प्लैटिनम हेयर कलर

Ranchi Lifestyle. कुछ खास दिखने के लिए बालों के रंग को लेकर रांची के युवा बेहद संजीदा हैं। आजकल प्‍लैटिनम हेयर कलर उन पर खूब फब रहा है।

By Edited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 01:18 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 01:23 AM (IST)
आप भी हो जाएं तैयार, स्‍पेशल लुक पाने के लिए युवा करा रहे प्लैटिनम हेयर कलर
आप भी हो जाएं तैयार, स्‍पेशल लुक पाने के लिए युवा करा रहे प्लैटिनम हेयर कलर

रांची, जासं। कुछ खास दिखने के लिए बालों के रंग की काफी अहम भूमिका होती है। ऐसे में आजकल कुछ नए कलर ट्रेंड कर रहे हैं, जो आपको अलग लुक दे सकते हैं। इसमें प्लैटिनम हेयर कलर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। आपको बता दें कि इस समय वाइट हेयर ट्रेंड में हैं। चाहे आप बालों को किसी भी कॉन्ट्रांस्टिंग कलर से डाई करें या पूरा सफेद ही रखें, यह लोगों की पसंद पर निर्भर करता है।

इन रंगों का है चलन : अब प्लैटिनम (सफेद) बालों के साथ-साथ हनी ब्राउन और चेरी रेड कलर का भी खूब चलन है। हेयर कलर को पसंद करने वालों में युवाओं की संख्या ज्यादा है। सिर्फ युवतियां ही नहीं, बल्कि युवकों में भी इसका क्रेज बढ़ा है।

प्लैटिनम हेयर का बढ़ा चलन : आम तौर पर ग्रे हेयर को फैशन के नजरिये से अच्छा नहीं माना जाता, लेकिन इन दिनों इनका चलन काफी बढ़ गया है। इसे बेहतर तरीके से स्टाइल करने पर इनका लुक बहुत ही अलग आता है। लंबे बालों पर हेयर कलर हेयर कलर के साथ बालों की लेंथ लंबी रखने की सलाह हेयर स्टाइलिस्ट देते हैं। छोटे और स्ट्रेट बालों पर यह ग्रे कलर उतने अच्छे तरीके से उभर कर नहीं आ पाता, जितने लंबे और वेवी बालों पर। लड़कों के बीच भी बालों को सफेद और ग्रे कराने का ट्रेंड हिट होता जा रहा है।

छह हजार रुपये तक है फीस : हेयर कलर कराने के लिए आपको 1000 से लेकर 6000 रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे। आप किस कंपनी का रंग व कौन सा पार्लर चुनते हैं, इस पर निर्भर करेगा कि आपको कितने पैसे देने होंगे। क्या कहते हैं हेयर स्टाइलिस्ट बालों को स्टाइल करने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। हमारे पास कई लोग यह पूछने आते हैं कि उनके कंप्लेक्सन पर कौन सा रंग सूट करेगा। ग्रे हेयर को फिलहाल बहुत पसंद किया जा रहा है, यह लगभग हर तरह के कम्प्लेक्शन पर अच्छा लगता है। किश, हेयर स्टाइलिस्ट

chat bot
आपका साथी