रांची के बेड़ो में खुद को गोली मार की आत्‍महत्‍या, 4 वर्ष पूर्व हादसे में हो गया था अपाहिज

Jharkhand News बेड़ो के केशा गांव में जुबेर राय ने खुद को गोली मार ली। चार वर्ष पूर्व अपाहिज होने के बाद मानसिक तनाव में रहता था। पुलिस खुदकुशी के कारणों का पता लगा रही है। शव को पाेस्‍टमार्टम के लिए रिम्‍स भेजा गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 02:38 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 02:39 PM (IST)
रांची के बेड़ो में खुद को गोली मार की आत्‍महत्‍या, 4 वर्ष पूर्व हादसे में हो गया था अपाहिज
जुबेर राय ने कनपटी में गोली मार ली।

बेड़ो (रांची), संसू। रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र के केशा गांव में गुरुवार की देर रात 27 वर्षीय जुबेर राय ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। स्वजन ने बताया कि गुरुवार शाम लगभग सात बजे जुबेर राय ने खुद को घर के कमरे में बंद कर लिया इसके बाद स्वयं कनपटी में गोली मारकर की खुदकुशी कर ली। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी श्याम बिहारी मांझी ने बताया कि मृतक सड़क दुघर्टना में घायल होकर चार वर्ष पूर्व अपाहिज हो गया था। तब से वह ह्वील चेयर के सहारे चलता था। वह तभी से मानसिक तनाव में रहता था। लेकिन इस खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने खुदकुशी में इस्तेमाल कट्टा को बरामद कर लिया है।

इस घटना की छानबीन पुलिस कर रही है। मृतक मां व पिता का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद से स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, स्वजन ने भी अभी तक घटना के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि जुबेर राय ने यह कदम क्यों और किन परिस्थितियों में उठाया। आसपास के ग्रामीणों से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी