चॉकलेट का प्रलोभन देकर छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार Gumla News

Jharkhand News Gumla News आरोपित चिप्स व चॉकलेट का प्रलोभन देकर छह वर्षीय मासूम के साथ अश्लील हरकत करता था। डरी सहमी बच्ची ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। परिजन आरोपी के घर पहुंचे। वहां बच्ची ने उसकी पहचान की।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 04:44 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:22 AM (IST)
चॉकलेट का प्रलोभन देकर छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार Gumla News
Jharkhand News, Gumla News डरी सहमी बच्ची ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी।

गुमला, जासं। गुमला में शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने मो. सरवर उर्फ बाले नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। पीड़‍ित मासूम के पिता ने गुमला थाना में लिखित आवेदन दिया है। इसमें छह वर्षीय बेटी के ट्यूशन से लौटने के दौरान चिप्स और चाकलेट का प्रलोभन देकर मासूम के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है।

पीड़‍िता के पिता के अनुसार घर लौटने पर बच्ची के हाथ में चिप्स और चॉकलेट देखकर उसे देने वाले की जानकारी मांगी। डरी सहमी बच्ची ने अपनी मां को सारी बात की जानकारी दी। तब बच्ची को लेकर परिजन आरोपी के घर पहुंचे। वहां बच्ची ने आरोपी की पहचान की। पीड़‍ित के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीपीओ मनीषचंद्र लाल ने कहा कि दुष्कर्म का प्रयास के आरोप में आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एक दर्जन लोग हुए पागल कुत्ते का शिकार

लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में विगत दो दिनों के दौरान एक दर्जन लोग पागल कुत्ते का शिकार हो चुके हैं। सभी लोगों ने अस्पताल पहुंच कर एंटी रैबीज वैक्सीन लिया है। बताया जाता है कि सेन्हा चौक से लेकर अमन चौक तक में दो दिनों में एक पागल कुत्ते ने एक दर्जन लोगों को काट लिया।

सेराज अंसारी, रियाजुल अंसारी, नुरेशा खातून सहित एक दर्जन लोगों को कुत्ते ने काट लिया। कुत्ता काटने के शिकार सभी लोगों ने सेन्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया है। डॉ. दिव्या निशि ने बताया कि दो दिन में एक दर्जन लोग कुत्ता काटने का शिकार हुए हैं। अस्पताल में रैबीज से बचाव का टीका उपलब्ध है।

chat bot
आपका साथी