युवती से मन बहलाने की फिराक में था युवक... फोन पर रोज करता था गंदी बात...

Ranchi News Jharkhand News Samachar रांची के खेलगांव इलाके के महुआटोली की रहने वाली एक युवती से युवक और उसके दोस्तों ने फोन पर अश्लील बातें कर मन बहलाने को कहा। इसके बाद जबरन गंदी-गंदी बातें करने की कोशिश की।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 02:19 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 06:43 PM (IST)
युवती से मन बहलाने की फिराक में था युवक... फोन पर रोज करता था गंदी बात...
Ranchi News, Jharkhand News Samachar: खेलगांव की युवती से युवक ने फोन पर अश्लील बातें कर मन बहलाने को कहा।

रांची, जासं। Ranchi News, Jharkhand News Samachar रांची के खेलगांव इलाके के महुआटोली की रहने वाली एक युवती को कुछ बदमाशों ने फोन पर अश्लील कमेंट किया। इसके बाद जबरन अश्लील बातें करने की कोशिश की। फोन पर बात करने से इनकार पर उसके घर घुस गए और सभी बदमाशों ने हेड़छाड और मारपीट की। बीच-बचाव करने आए पिता और बहन को भी पीटा। जान से मारने की धमकी भी दी। इसे लेकर पीड़िता ने खेलगांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

जिसमें सूरज ठाकुर, संतोष मुंडा, अनु मुंडा और दिनेश सहित अन्य को आरोपित बनाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते मंगलवार को रिश्ते में फुआ से आरोपितों ने उनका मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद फुआ ने उन्हें फोन कर कहा कि कुछ लड़के उससे बात करना चाहते हैं, कांफ्रेंस में ले रहे हैं। इसके बाद कांफ्रेंस में उक्त आरोपितों से बातचीत होने लगी। तभी सूरज, संतोष, अनूज और दिनेश ने फोन पर ही अश्लील बातें शुरू कर दी। तब पीड़िता ने फोन काट दिया।

इसके बाद आरोपितों ने दोबारा फोन कर धमकी दी कि वह अभी उसके घर आ रहा है। कुछ देर बाद ही 15 से 20 की संख्या में उक्त आरोप 15-20 लड़के को लेकर उसके घर पहुंच गए। अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर बदसलूकी की। बीच-बचाव में आए पिता और बहन के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए सभी भाग निकले।

घर में घुसकर तीन लोगों ने दी जान से मारने की धमकी

इधर, खेलगांव थाना क्षेत्र के लालगंज की रहने वाली रीना कुमारी और उनकी मां को घर में घुसकर तीन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में रीना ने खेलगांव थाने में सोनालाल पहान, पुसुवा मुंडा और सचिन साहु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। रीना का आरोप है कि तीनों आरोपित मंगलवार की रात उनके घर पर आए। जबरन दरवाजा खुलवाया और धमकी दी कि हमारे दीवार पर जो करकट लगाया है, उसे हटा दें। ऐसा नहीं करने पर उन्हें जान से मार देंगे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी