प्रकृति से जोड़कर खुद को रख सकते हैं सुरक्षित

पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पर्यावरण व मनुष्य एक-

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:17 PM (IST)
प्रकृति से जोड़कर खुद को रख सकते हैं सुरक्षित
प्रकृति से जोड़कर खुद को रख सकते हैं सुरक्षित

संसू, सिकिदिरी : पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पर्यावरण व मनुष्य एक-दूसरे के पूरक हैं। इसलिए, प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में जरूर पौधे लगाने चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। लोगों को पौधों की देखभाल अपने बच्चे जैसा करना चाहिए। क्योंकि, प्रकृति से खुद को जोड़कर ही हम अपने आप को सुरक्षित रख सकते हैं। मरांडी गुरुवार को सिकिदिरी प्रक्षेत्र के जन कल्याण समर्पण संस्थान द्वारा आयोजित पौधारोपण व पौधा वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि धरती के लिए कुछ छोड़ के जाना है। आने वाली पीढ़ी के लिए कुछ कर रखना है। पौधरोपण करने से आगे चलकर सभी लोगों को शुद्ध हवा मिलेगी। कोरोनाकाल में आक्सीजन की कमी देखने को मिली। इससे सीख लेकर सभी को पौधारोपण जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव को लेकर सभी लोगों को वैक्सीन जरूर लेनी चाहिए, ताकि कोरोना को हराया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना को हराने में जुटे हुए हैं। हमें उनका साथ देना चाहिए। वहीं, विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रो. आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषित हो चुका है। उसे ठीक करने के लिए सभी को पौधे रोपने चाहिए। पूर्व विधायक रामकुमार पहान ने कहा कि आज जंगल में रहने वाले सभी जीव, जंतु विलुप्त हो रहे हैं।

-----

150 ग्रामीणों के बीच बांटे गए पौधे

सारूबेडा, मिरचाटोली, कुसुमटोली व पीपराटोली के 150 ग्रामीणों के बीच आम, चंदन, सागवान व पपीता के पौधे का वितरण किया गया। ग्रामीणों के बीच 1500 पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के अध्यक्ष सुजीत सोनी, सतपाल राउत, रमण कुमार, भानु देवी, कुंती देवी, जगदीश बेदिया, प्रदीप साहू की अहम भूमिका रही। मौके पर भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, राजेंद्र शाही मानकी, प्रभुदयाल बड़ाईक, राजेश गुप्ता, विक्रांत तिवारी, नंदलाल राम, शिवधर रजवार, बुधराम बेदिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी