Jharkhand Weather Now: झारखंड में अगले 3 घंटे में होगी अति भारी बारिश, आते ही तबाही मचा रहा यास

झारखंड में चक्रवात यास का भीषण असर देखने को मिल रहा है। आधी रात के बाद चक्रवात ने झारखंड में प्रवेश किया है। हालांकि झारखंड में घुसते ही चक्रवात की गति काफी धीमी हो गयी है। अब ये पूर्वी सिंहभूम सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम की तरफ बढ़ रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 07:23 AM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 08:46 AM (IST)
Jharkhand Weather Now: झारखंड में अगले 3 घंटे में होगी अति भारी बारिश, आते ही तबाही मचा रहा यास
Cyclone Yaas Update: झारखंड में आते ही तबाही मचा रहा यास, अगले 3 घंटे में होगी अति भारी बारिश। जागरण

रांची, जासं । झारखंड में चक्रवात यास का भीषण असर देखने को मिल रहा है। आधी रात के बाद चक्रवात ने झारखंड में प्रवेश किया है। अच्छी बात ये है कि झारखंड में घुसते ही चक्रवात की गति काफी धीमी हो गयी है। अब ये  दक्षिण-पूर्वी राज्य के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम के ट्राई जंक्शन (तीनों जिलों की सीमा) के उपर में एक डीप डिप्रेशन का रूप लेकर खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम की तरफ बढ़ रहा है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह करीब 5.30 बजे डीप डिप्रेशन का खूंटी सीमा के पास पहुंच गया है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। वहीं इस इलाकों में अति भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने सुबह 6.30 पाकूर के लिए अलर्ट जारी करके अगले तीन यहां भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

24 घंटे से कम में राजधानी में हुई 117मिमी बारिश

चक्रवात रांची पहुंचने से पहले ही अपना असर राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में दिखा रहा है। बुधवार सुबह से ही राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश रिकार्ड की गयी है। बुधवार सुबह 8.30 बजे से गुरूवार सुबह 5.30बजे तक राजधानी रांची में सबसे ज्यादा 117 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी है। ये रांची में मई के महीने में अब तक का सर्वकालिक सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड है। इससे पहले राजधानी में सबसे ज्यादा बारिश वर्ष 13 मई 2015 को 57.6 मिमी रिकार्ड गयी थी। वहीं जमशेदपुर में 102मिमी और मेदिनीनगर में 45 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी है।

आज राज्य के लगभग सभी जिलों में होगी बारिश

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि गुरूवार को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में सुबह भारी बारिश हो रही है। वहीं राजधानी रांची समेत मध्य और उत्तरी भाग में भी चक्रवात का असर दिख रहा है। आज राज्य के लगभग सभी हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिलेगी। वहीं राज्य में पलामू और गढ़वा में अति भारी बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की प्रबल संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने दोनों जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, रांची, चतरा, रामगढ़, रांची और खूंटी में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात भी होगी। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शेष जिलों में तेज हवा के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी