World Tourism Day: झारखंड के चार पर्यटन स्थलों को बनाया जाएगा वाटर एडवेंचर स्पॉट, जानें

World Tourism Day Jharkhand News पर्यटन स्थलों को आकर्षक बनाने से पर्यटक भी आकर्षित होंगे। इन चार पर्यटन स्‍थलों में रांची का कांके डैम लातेहार का नेतरहाट जमशेदपुर का चांडिल डैम और मसानजोर डैम को चिह्नित किया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:54 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 04:10 PM (IST)
World Tourism Day: झारखंड के चार पर्यटन स्थलों को बनाया जाएगा वाटर एडवेंचर स्पॉट, जानें
World Tourism Day, Jharkhand News पर्यटन स्थलों को आकर्षक बनाने से पर्यटक भी आकर्षित होंगे।

रांची, जासं। झारखंड को पर्यटन हब बनाने की तैयारी जोरों से चल रही है। खासकर कोरोना काल के बाद इस दिशा में पर्यटन विभाग जुट गया है। कोरोना संक्रमण के बाद पर्यटन केंद्र खुलने के साथ ही कई पर्यटन स्थलों को एडवेंचर टूरिज्म के साथ विकसित करने की तैयारी है। कोरोना के पहले नेतरहाट, कांके डैम, चांडिल डैम और मसानजोर डैम में वाटर एडवेंचर खोलना था, लेकिन जिस एजेंसी का चयन किया गया था, वह काम नहीं कर सकी।

पर्यटन विभाग के जीएम डा. आलोक प्रसाद बताते हैं कि फिर से इन जगहों के लिए टेंडर निकाला जाएगा। पिछली बार जो टेंडर निकाला गया था, उसे रद्द कर दिया गया है। इन जगहों को विकसित कर झारखंड के टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। यहां पर एडवेंचर टूरिज्म के साथ-साथ बच्चों के लिए कई आकर्षक खेल भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

अभी कई पर्यटन स्थलों में एडवेंचर टूरिज्म की है व्यवस्था

झारखंड में अभी कई पर्यटन स्थलों में एडवेंचर टूरिज्म की व्यवस्था है। इसमें अभी पतरातू डैम, हुंडरू फॉल, जोन्हा फॉल और पंचघाघ में कई व्यवस्था की गई है। यहां पर स्पीड बोटिंग, रोप कोर्स, क्लाइम्बिंग, जीप लाइन आदि एडवेंचर का लुफ्त उठाने सैलानी यहां पहुंचते हैं।

इन जगहों पर ये एडवेंचर है मौजूद

हुंडरू फॉल

-जीप लाइन

-लो रोप कोर्स

जोन्हा फॉल

- जीप लाइन

-लो रोप कोर्स

-हाई रोप कोर्स

पतरातू

-स्पीड मोटर बोटिंग

-केयाट बोट, हाउस बोट

-बोटिंग

chat bot
आपका साथी