प्रकृति के लिए समय निकालने की जरूरत : अरोड़ा

रांची सेल रांची इकाईयों के सीईटी एवं आरडीसीआइएस ने विश्व पर्यावरण दि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 01:41 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 01:41 AM (IST)
प्रकृति के लिए समय निकालने की जरूरत : अरोड़ा
प्रकृति के लिए समय निकालने की जरूरत : अरोड़ा

जागरण संवाददाता, रांची : सेल रांची इकाईयों के सीईटी एवं आरडीसीआइएस ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन जगदीश अरोड़ा, ईडी (सीईटी) और वीरेंद्र कुमार एवं अजय कुमार, मुख्य महाप्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्पात एग्जीक्यूटिव हॉस्टल, सैटेलाइट कॉलोनी में पौधारोपण के साथ किया गया। ईडी (सीईटी) ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों को प्रकृति के लिए समय निकालने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें कोशिश करनी चाहिए कि पानी की बर्बादी को कम करें, पर्यावरण के अनुकूल गतिविधियों के बारे में दूसरों को शिक्षित करें, जैव विविधता की रक्षा करें, कम प्लास्टिक और कागज का उपयोग करें, प्रदूषण को कम करने की कोशिश करें। उन्होंने सभी को पर्यावरण की रक्षा के लिए योद्धा बनने पर जोर दिया ताकि हर दिन पर्यावरण दिवस बने।

इस अवसर पर कर्मचारियों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए सीईटी द्वारा एक प्रस्तुति प्रकृति के लिए समय एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जैव विविधता के संरक्षण के लिए संभावित उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

----

आरयू के एनएसएस ने लगाए पौधे

जागरण संवाददाता, रांची : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पौधारोपण किया गया। रांची विवि के एनएसएस ने पीजी वाणिज्य विभाग के अलावा सोसो, सुडील बस्ती में 54 पौधे लगाए। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता लाने के लिए ऑन लाइन पेंटिग, कविता एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कुल 218 छात्र - छात्राओं ने भाग लिया।

एनएसएस समन्वयक डॉ. ब्रजेश ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा कर हम खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकते हैं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में डॉ कमल कुमार बोस, डॉ स्मृति सिंह, डॉ अरुण पांडेय, डॉ उर्वशी कुमारी एवं डॉ सुनीता कुमारी गुप्ता शामिल हैं। आयोजन में एनएसएस के टीम लीडर दीपक गुप्ता, शुभम चौधरी, सुरेश भगत, दिवाकर आनंद, सुमित तिवारी, अन्नू सिंह, दीपा कुमारी व रुचि कुमारी का योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी