किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता : विधायक

भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Dec 2020 05:07 AM (IST) Updated:Tue, 15 Dec 2020 05:07 AM (IST)
किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता : विधायक
किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता : विधायक

संवाद सहयोगी, खूंटी : भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण सोमवार को शुूरू हुआ। मुख्य अतिथि खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन किया।

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इसलिए सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता में निखार आता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में खूंटी नगर मंडल एवं खूंटी ग्रामीण मंडल के वरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान मुख्य रूप से पांच विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक संतोष जायसवाल ने भाजपा के इतिहास और विकास के बारे में जानकारी दी। पूर्व जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां एवं अन्य दलों की स्थिति के साथ ही भाजपा की महत्ता पर प्रकाश डाला। जिला महामंत्री विनोद नाग ने विगत छह वर्षों में अंत्योदय प्रयत्न विषय पर कार्यकर्ताओं से महत्वपूर्ण विषयों को साझा किया। जिला उपाध्यक्ष संजय साहू ने भाजपा हमारा विचार परिवार से संबंधित विषय का प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को दिया। जिला सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश जयसवाल ने सोशल मीडिया की प्रासंगिकता एवं उपयोगिता से संबंधित विषय पर विस्तारपूर्वक कार्यकर्ताओं को बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री शशांक शेखर राय, जिला उपाध्यक्ष कैलाश राम, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन मोहन गोप, शंकर प्रधान, कंचन सिंह, रोहित जैन, विश्वजीत देवघरिया, आनंद राम, योगेंद्र नायक, रंदाय नाग, महावीर राम, राजकुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद विमला देवी, अलका देवी व सोनू कुमार समेत दोनों मंडलों के वरिष्ठ कार्यकर्ता, कार्यसमिति के सदस्य एवं शक्ति केंद्र के संयोजक व सहसंयोजक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी