लोहरदगा में महिलाओं ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, अवैध शराब काे किया नष्‍ट Lohardaga News

Jharkhand News. गांव में प्रवासी मजदूर सरकार के नियमों का पालन नहीं कर गांव में घूम-घूमकर शराब का सेवन रहे है जो गलत है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 02:05 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 02:05 PM (IST)
लोहरदगा में महिलाओं ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, अवैध शराब काे किया नष्‍ट Lohardaga News
लोहरदगा में महिलाओं ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, अवैध शराब काे किया नष्‍ट Lohardaga News

लोहरदगा, जासं। लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के मसमानो गांव में शनिवार को मिस्टर एशिया के द्वितीय खिताब प्राप्त मसमानो गांव निवासी रवि गोप की अगुवाई में ग्रामीण महिलाओं ने नशा मुक्ति अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं ने लोगों के घर जाकर उनके घर में अवैध रूप से बने शराब के साथ महुआ को भी नष्ट किया। साथ ही शराब बनाने वालों पर सतत निगरानी रखने की बात कही। मिस्टर एशिया रवि गोप ने कहा कि देश में काेरोना वायरस संक्रमण वैश्विक महामारी का रूप ले चुका है।

ऐसे में गांव पहुंचे प्रवासी मजदूर को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वॉरंटाइन दिया है। बावजूद गांव में प्रवासी मजदूर सरकार के नियमों का पालन नहीं कर गांव में घूम-घूमकर शराब का सेवन रहे हैं, जो गलत है। प्रवासियों के इस कृत्य को देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने महिलाओं के सहयोग से गांव में नशा मुक्ति अभियान चलाया, ताकि किसी के घर में शराब नहीं बन सके। इससे प्रवासी होम क्वॉरंटाइन की अवधि तक अपने-अपने घरों में ही रहें। इस अभियान में गांव की दर्जनों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अभियान को सफल बनाया।

chat bot
आपका साथी