महिला थाने की मांग को लेकर महिलाओं ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र Latehar News

Jharkhand News महिलाओं पर बढ़ते अपराध को लेकर बुधवार को बरवाडीह की महिलाओं ने बीडीओ से मुलाकात की। महिलाओं ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए महिला थाना की स्थापना करने और महिला हेल्प डेस्क बनाने की मांग की।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 04:42 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 04:42 PM (IST)
महिला थाने की मांग को लेकर महिलाओं ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र Latehar News
महिला थाने की मांग को ले महिलाओं ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र। प्रतीकात्मक तस्वीर। जागरण

बरवाडीह (लातेहार), जासं । महिलाओं पर बढ़ते अपराध को लेकर बुधवार को बरवाडीह की महिलाओं ने बीडीओ से मुलाकात की। महिलाओं ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए महिला थाना की स्थापना करने और महिला हेल्प डेस्क बनाने की मांग की। साथ ही संयुक्त ग्राम सभा के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ता कन्हाई सिंह और संतोषी शेखर की अगुवाई में दर्जनों महिलाओं ने बीडीओ राकेश सहाय को मुख्यमंत्री के नाम से मांग पत्र भी सौंपा।

इस मांग पत्र में कहा गया कि बरवाडीह जैसे महत्वपूर्ण थाने में महिला थाना और महिला हेल्प डेस्क के नहीं रहने से महिलाओं को अपनी शिकायत करने में परेशानी झेलनी पड़ती है और कई बार इस परेशानी के कारण महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज नहीं कर पाती हैं। ऐसी स्थिति में बरवाडीह थाने में महिला थाना और महिला हेल्प डेस्क बनाया जाए, ताकि महिलाओं को अपनी समस्याओं और शिकायतों को रखने में परेशानी नहीं हो।

वहीं बीडीओ राकेश सहाय ने आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा, साथ ही साथ जल्दी बरवाडीह थाने में हेल्प डेस्क हो इसको लेकर जिले के वरीय अधिकारियों से भी बात की जाएगी। इस दौरान धीरज कुमार, दिलीप ङ्क्षसह यादव, मंजू देवी, पूनम देवी, पार्वती देवी, शांति देवी, प्रभा कुंवर, प्रमिला देवी, रूपी देवी, सुनीता बाखला, अन्नपूर्णा देवी, सगनी देवी, कमली देवी, सोनी देवी, कविता देवी, कलावती देवी समेत दर्जनों महिलाएं शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी