Jharkhand: रांची में हथौड़े से मारकर महिला की हत्या, पति पर आरोप

रांची के चुटिया स्थित अमरावती कॉलोनी में शनिवार को एक महिला रेखा देवी की हथौड़े से सिर फाड़कर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप महिला के पति बसंत नायक पर लगाया जा रहा है जो घटना के बाद से ही फरार है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:10 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:10 AM (IST)
Jharkhand: रांची में हथौड़े से मारकर महिला की हत्या, पति पर आरोप
Jharkhand: रांची में हथौड़े से मारकर महिला की हत्या, आरोप पति पर। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो। रांची के चुटिया स्थित अमरावती कॉलोनी में शनिवार को एक महिला रेखा देवी की हथौड़े से सिर फोड़कर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप महिला के पति बसंत नायक पर लगाया जा रहा है, जो घटना के बाद से ही फरार है। आरोपित पति बसंत नायक खूंटी के क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। पुलिस की छानबीन में बसंत नायक का अंतिम लोकेशन भी खूंटी में ही मिला है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसंधान में हत्या की यह वारदात शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे की बताई जा रही है, तब घर में उनके दोनों बच्चे बेटा विशाल नायक व बेटी स्नेहा नायक नहीं थे। हत्या की मूल वजह रुपये-पैसे को लेकर घर में अक्सर हो रही घरेलू विवाद बताई जा रही है।

छानबीन में पता चला है कि शनिवार को भी पति-पत्नी के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपित पति ने पत्नी रेखा देवी को पहले जहर देकर मारने की कोशिश की और फिर हथौड़े से मारकर उसका सिर फाड़ दिया, जिससे मौके पर ही रेखा देवी की मौत हो गई। पुलिस को छानबीन में घर के दूसरे कमरे में पंखे से एक फंदा लटका हुआ मिला जो टूट गया था। आशंका जताई गई है कि पत्नी की हत्या के बाद बसंत नायक ने आत्महत्या की कोशिश की। रस्सी टूटने के बाद वह घर से स्कूटी उठाकर भाग निकला। हालांकि, रेखा देवी हत्याकांड के सभी बिंदुओं से पर्दा तभी हटेगा, जब बसंत नायक की गिरफ्तारी होगी, क्योंकि घटना की चश्मदीद भी वही है।

बेटे ने पुलिस को बताया, जब लौटा तो रास्ते में देखा पिता स्कूटी से जा रहे थे-

महिला रेखा देवी की हत्या की सूचना के बाद मौके पर डीएसपी सिटी दीपक कुमार व चुटिया के थानेदार रवि ठाकुर मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों की पूछताछ में मृतका के बेटे विशाल ने बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गया था। जब घर लौट रहा था तो रास्ते में में देखा कि उसके पिता स्कूटी से बाहर जा रहे हैं। उसे नहीं पता चला कि उसकी मां की हत्या के बाद पिता भाग रहे हैं। जब वह घर पहुंचा तो कमरे में खून पसरा हुआ देखा और तब पता चला कि उसकी मां की हत्या हो चुकी है। उसने अगल-बगल के लोगों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया।

चुटिया में ही रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था आरोपित क्लर्क

- पत्नी की हत्या में फरार बसंत नायक इसी वर्ष 12 जनवरी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के हाथों गिरफ्तार किया गया था। एसीबी ने चुटिया की एक चाय की दुकान में उसे रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। राजकीयकृत उत्क्रमित विद्यालय पोढ़ा के सहायक शिक्षक अमर कुमार ने एसीबी में शिकायत कर जानकारी दी थी कि क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी खूंटी के कार्यालय में क्लर्क के पद पर पदस्थापित बसंत नायक ने वेतन स्थगित नहीं करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। इसी शिकायत पर एसीबी ने बसंत नायक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

chat bot
आपका साथी