खूंटी में धारदार हथियार से गला काटकर महिला की हत्या Khunti News

Jharkhand Crime Update Khunti News खूंटी के सायको में महिला की हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सायको थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेजा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:48 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 05:53 PM (IST)
खूंटी में धारदार हथियार से गला काटकर महिला की हत्या Khunti News
Jharkhand Crime Update, Khunti News खूंटी के सायको में महिला की हत्या की गई है।

खूंटी, जासं। खूंटी जिला के नक्सल प्रभावित सायको थानांतर्गत छोटा जिउरी गांव निवासी बागुराय मानकी की 55 वर्षीय पत्नी चामी मानकी की रविवार देर रात उसके घर में ही अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला काट कर नृशंस हत्या कर दी। सोमवार सुबह स्वजनों को जब इस घटना की जानकारी हुई, तब सायको थाना की पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सायको थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेजा। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतका चामी मानकी रविवार रात खाना खाने के बाद अपने तीन पुत्रियों के साथ अपने मकान में सोई हुई थी, जबकि उसका पति बागुराय मानकी और पुत्र जादुराय मानकी सामने स्थित दूसरे मकान में सोए हुए थे।

चामी मकान के एक कमरे में सोई थी, जबकि तीनों पुत्रियां दूसरे कमरे में सोई हुई थी। बताया गया कि देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर में प्रवेश कर सोए हुए अवस्था में ही चामी की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी स्वजनों को सुबह तब हुई, जब चामी को मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा देखा गया। इस संबंध में सायको थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

chat bot
आपका साथी