हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ में भतीजे के साथ जा रही महिला की अगवा कर हत्या Hazaribagh News

Hazaribagh Jharkhand News बताया गया कि महिला भतीजे के साथ पैदल जाने के क्रम में पीछे रह गई थी। गझंडी जंगल के नाले से शव बरामद हुआ है। पुलिस छानबीन में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:00 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:31 PM (IST)
हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ में भतीजे के साथ जा रही महिला की अगवा कर हत्या Hazaribagh News
Hazaribagh Jharkhand News बताया गया कि महिला भतीजे के साथ पैदल जाने के क्रम में पीछे रह गई थी।

विष्णुगढ़ (हजारीबाग), जासं। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड में एक अधेड़ महिला की हत्या कर दी गई है। बताया गया कि महिला को जंगली रास्ते से जबरन उठा ले जाया गया था। महिला का शव प्रखंड के गझंडी जंगल के नाले से बरामद हुआ है। महिला अपने भतीजे के साथ पैदल गांव जा रही थी। इसी बीच वह भतीजे से पीछे रह गईर। इस दौरान बाइक से पहुंचे दो अपराधी महिला का जबरन उठाकर चलते बने। आशंका होने पर भतीजे ने आवाज लगाई, मगर जंगल होने के कारण वहां कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गझंडी जंगल के नाले से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। भतीजे सहित अन्य परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि मौत के कारणों का खुलासा सके। घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार विष्णुगढ़ प्रखंड के नरकी स्थित बोनबसुवा जंगल रास्ते से 45-50 वर्षीय महिला को दो लोगों ने जबरन उठा लिया और बाइक में बैठाकर अपने साथ ले गए।

घटना शनिवार की देर शाम की है। बताया गया कि महिला अपने भतीजे के साथ बोनबसुवा से अपने घर गंझडी लौट रही थी। रास्ते में वह शौचादि के लिए रुक गई। इस दौरान साथ चला रहा उसका भतीजा आगे बढ़ गया। अचानक बाइक से आए दो लोग महिला को जबर्दस्‍ती अपने साथ ले गए। महिला को ले जाते देखकर भतीजे ने शोर मचाया, पर जंगल के सुनसान रास्ते में किसी के नहीं होने से बचाव के लिए कोई मदद नहीं मिल सकी। इस संबंध में थाना प्रभारी जगलाल मुंडा ने बताया कि अधेड महिला का शव बरामद किया गया है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी