इलाज के लिए वेल्लोर जा रही महिला की चलती ट्रेन में अचानक बिगड़ी तबियत, फिर ऐसे पहुंचाया अस्पताल

धनबाद से एल्लेपी जा रही एल्लेपी एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला यात्री की तबियत अचानक खराब हो गई। इसकी जानकारी रांची रेलवे स्टेशन मास्टर काे दी गई। सूचना मिलते ही स्टेशन पर डॉक्टर को बुलाया गया। इस बार रेलवे ने किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं की।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 09:37 AM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 09:37 AM (IST)
इलाज के लिए वेल्लोर जा रही महिला की चलती ट्रेन में अचानक बिगड़ी तबियत, फिर ऐसे पहुंचाया अस्पताल
इलाज के लिए वेल्लोर जा रही महिला की चलती ट्रेन में अचानक बिगड़ी तबियत। जागरण

रांची, जासं। धनबाद से एल्लेपी जा रही एल्लेपी एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला यात्री की तबियत अचानक खराब हो गई। इसकी जानकारी रांची रेलवे स्टेशन मास्टर काे दी गई। सूचना मिलते ही स्टेशन पर डॉक्टर को बुलाया गया। इस बार रेलवे ने किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं की। बल्कि, समय पर स्टेशन पहुंच गए।

ट्रेन के आगमन से पहले ही आरपीएफ और जीआरपी के अतिरिक्त रेल डाॅक्टर प्लेटफाॅर्म नंबर दाे पर माैजूद थे। महिला यात्री का नाम काैशल्या देवी थी, जिसकी उम्र 56 वर्ष थी। उसे सांस लेने में परेशानी हाे रही थी। स्लीपर क्लास के एस-12 बाेगी के सीट नंबर 65 पर डाॅक्टर जाकर देखे ताे स्थिति काे देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती हाेने के लिए कहा गया।

रिम्स भेजने से पहले एंबुलेंस में माैजूद ऑक्सीजन लगाया गया और फिर पानी भी चढ़ाया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए मरीज को रिम्स रेफर कर दिया गया। महिला इलाज के लिए ही वेल्लाेर जा रही थी। महिला का पति धर्म देव साह ने रेलवे से मिली मदद के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि समय पर मदद मिलने की वजह से पत्नी काे अस्पताल पहुंचाया गया।

chat bot
आपका साथी