महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप Garhwa News

Garhwa News मृतका के चाचा ने अपनी भतीजी के ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी भतीजी की शादी जबसे हुई है तबसे उसके ससुर और सास हमेशा उसे प्रताड़ित करते थे। मारपीट कर उसे घर के बाहर भी कर देते थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 09:14 AM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 09:17 AM (IST)
महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप Garhwa News
महिला की मौत की जानकारी के बाद उसके घर में लगी लोगों की भीड़।

धुरकी (गढ़वा), जासं। गढ़वा जिले के धुरकी थाना अंतर्गत रक्सी पंचायत के सुअर कोड़वा टोला में महिला की मौत उसके ससुराल में संदेहास्पद स्थिति में हो गई। घटना के संबंध में मृतका के चाचा इसलामुद्दीन अंसारी ने बताया कि उसकी भतीजी नजरून खातून (20) की मौत नहीं बल्कि उसके ससुर मुश्ताक अंसारी और सास ने मिलकर हत्या की है।

मृतका के चाचा ने बताया कि धुरकी थाना अंतर्गत खाला गांव निवासी उसके भाई आसमोहम्मद अंसारी ने अपनी बड़ी लड़की नजरून खातुन की शादी सुअर कोड़वा गांव निवासी मुश्ताक अंसारी के पुत्र वाहिद अंसारी से दो वर्ष पूर्व की थी। उसका पति वाहिद अंसारी वर्तमान में गुजरात के सुरत में काम करता है। मृतका के चाचा ने अपनी भतीजी के ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी भतीजी की शादी जबसे हुई है तबसे उसके ससुर और सास हमेशा उसे प्रताड़ित करते थे।

कई बार तो उसकी पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया था। प्रताड़ना से तंग आकर उसकी भतीजी अपने मायके खाला गांव में थी। एक सप्ताह पूर्व दामाद वाहिद ने फोन कर भतीजी पर ससुराल आने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद उसे ससुराल पहुंचा दिया गया। उसने कहा कि सोमवार की शाम गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी