रांची के तुपुदाना में बारिश के कारण घर गिरने से दबकर महिला की मौत Ranchi News

Ranchi Hindi News Jharkhand News रांची में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश में कच्चा मकान गिर गया। महिला मजदूरी करके अपनी एक बेटी और एक बेटा के साथ रहती थी। उसके पति की मौत पहले ही हो गई थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 03:16 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 03:22 PM (IST)
रांची के तुपुदाना में बारिश के कारण घर गिरने से दबकर महिला की मौत Ranchi News
Ranchi Hindi News, Jharkhand News बारिश के कारण गिरा कच्‍चा घर।

तुपुदाना (रांची), जासं। रांची जिले के तुपुदाना इलाके में जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया चाईबासा टोली स्थित मिट्टी का घर गिरने से उसमें दबकर महिला दसमी बंदेया की मृत्यु हो गई। इस हादसे में उसके साथ सोई उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया गया कि बुधवार की रात्रि तेज बारिश से चाईबासा टोली स्थित मिट्टी का घर रात में अचानक गिर गया। इसमें घर के अंदर सोए मां-बेटी दब गए। घर गिरने से पूरे मोहल्ले में हल्ला मच गया। ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दसमी बंदया और उसकी बेटी दोनों को लेकर हॉस्पिटल ले जाने लगे। रास्ते में दसमी बंदया की मौत हो गई।

दशमी बंदया, उम्र लगभग 36 वर्ष, के पति राजू बदया की मौत पहले ही हो गई है। महिला मजदूरी करके अपनी एक बेटी और एक बेटा का भरण-पोषण करती थी। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश में उसका कच्चा मकान गिर गया। दसमी बंदेया मूल रूप से चाईबासा की रहने वाली है। वह पिछले काफी वर्षों से हटिया के चाईबासा टोली में कच्चा मकान बनाकर रह रही थी।

मामले की जानकारी मिलने पर वार्ड 52 के पार्षद निरंजन कुमार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पार्षद ने अपने स्तर से एक बोरा चावल, गेहूं, दाल, नमक, चीनी सहित अन्य खाद्य सामग्री पीड़‍ित परिवार को उपलब्‍ध कराई है। वहीं नामकुम के अंचलाधिकारी सुरेंद्र उरांव एवं कर्मचारी रविंदर ने पारिवारिक सहायता के तहत तत्काल ₹5000 की आर्थिक मदद की। अंचलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि इनका सरकारी योजना के तहत आवास बनवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी