झारखंड के कोडरमा में घर में पलंग पर पड़ा था विवाहिता का शव, ससुराल वाले ताला लगाकर फरार

सतगावां थाना क्षेत्र के पूतोडीह में गुरुवार की सुबह विवाहिता महिला का हत्या का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार की सुबह वरुण यादव की 23 वर्षीय पत्नी कविता देवी को मारकर घर में शव को छोड़कर घरवाले ताला लगाकर फरार हो गए।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 10:45 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 10:45 AM (IST)
झारखंड के कोडरमा में घर में पलंग पर पड़ा था विवाहिता का शव, ससुराल वाले ताला लगाकर फरार
झारखंड के कोडरमा में घर में पलंग पर पड़ा था विवाहिता का शव, ससुराल वाले ताला लगाकर फरार। जागरण

सतगावां (कोडरमा) संसू। सतगावां थाना क्षेत्र के पूतोडीह में गुरुवार की सुबह विवाहिता महिला का हत्या का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार की सुबह वरुण यादव की 23 वर्षीय पत्नी कविता देवी को मारकर घर में शव को छोड़कर घरवाले घर के मुख्य द्वार में ताला लगाकर फरार हो गए। इधर, इसकी सूचना धीरे-धीरे गांववालों को मिली तो उनके घर के पास काफी संख्या में लोग जुट गए। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा सतगावां थाना पुलिस को दी।

सूचना पाकर सतगावां पुलिस व डोमचांच अंचल के इंस्पेक्टर निरंजन उरांव,एसआइ पंचम तिग्गा अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सामने मुख्य द्वार का ताला तोड़ा। घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि वरुण यादव की पत्नी की शव घर के ही एक पलंग पर पड़ा है। वहीं शव के अगल-बगल चूड़ी,बिछिया व युवक का जीन्स पेंट जो कीचड़ से सना हुआ था, घर के एक खूंटी में टंगा हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया।

वहीं ग्रामीणों के कहने पर घर के ही बगल में छापामारी कर मृतका के देवर को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सतगावां थाना ले आयी है। साथ ही साथ इस मामले को लेकर सतगावां पुलिस छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर मृतका के माता, पिता व भाई का रो रोकर बुरा हाल है। लोग महिला के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बताया जाता है कि मृतका कविता का मायके घटनास्थल से एक किलोमीटर के दूर गाजेडीह में है।

chat bot
आपका साथी