Jharkhand Crime: हटिया-चाईबासा टोली में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला व उसके पति को पीटा

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के अपर हटिया चाइबासा टोली में गाली-गलौज करने से मना करने पर बदमाशों ने एक महिला की जमकर धुनाई कर दी। उसके साथ छेड़खानी भी की। उनके कपड़े फाड़ दिए। बीच बचाव करने पहुंचे उनके पति को भी पीटकर घायल कर दिया।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:12 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:12 AM (IST)
Jharkhand Crime: हटिया-चाईबासा टोली में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला व उसके पति को पीटा
गाली-गलौज करने से मना करने पर बदमाशों ने एक महिला की जमकर धुनाई कर दी।

रांची,जासं । जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के अपर हटिया चाइबासा टोली में गाली-गलौज करने से मना करने पर बदमाशों ने एक महिला की जमकर धुनाई कर दी। उसके साथ छेड़खानी भी की। उनके कपड़े फाड़ दिए। बीच बचाव करने पहुंचे उनके पति को भी पीटकर घायल कर दिया। घटना बीते 23 अक्तूबर की है। इस संबंध में चाइबासा टोली निवासी पीडि़ता ने अरशद खान उर्फ चिल्लम, माजिद खान, शुभम होरो समेत अन्य के खिलाफ जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि आरोपितों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है।

विरोध किया तो पति को भी पीटा : पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बीते शनिवार की शाम में उनके घर के बाहर अरशद, माजिद, शुभम शराब का सेवन करते हुए आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। साथ ही उत्पात भी मचा रहे थे। हो-हल्ला सुनकर वह जब घर से बाहर निकली और उत्पात मचा रहे बदमाशों को ऐसा करने से मना किया तो सभी उनसे उलझ गए। गाली-गलौज करते हुए छेड़खानी की। आवाज सुनकर जब उनके पति सरोज घर से निकले और विरोध किया तो आरोपी उनके साथ मारपीट कर दी। मुहल्लेवासियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

महिला को बाल पकड़कर जमीन में पटका, कपड़े फाड़ दिए : पीड़ित ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने पति के साथ बाइक में थाना में शिकायत करने के लिए जा रही थी। चाइबासा टोली की गली में उन लोगों ने उन्हें रोका। कहा कि अगर थाना में शिकायत की तो दोनों को जान से मार देंगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनका बाल खींचकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उनके पति को हेलमेट से लगातार पीटा। इससे उनका सिर भी फट गया। इसके बाद बदमाशों ने उनके साथ भी छेड़खानी की। उनके कपड़े फाड़ दिए। मुहल्लेवासियों के हस्तक्षेप के बाद बदमाश मौके से भागे। इसके बाद वे सीधे थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया।

chat bot
आपका साथी