Jharkhand: अब सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें

Jharkhand News Today. अनलॉक झारखंड के नए गाइडलाइन के बाद झारखंड सरकार ने यह निर्णय लिया है। लॉकडाउन 4 में सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने की व्‍यवस्‍था की थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 05:08 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 05:08 PM (IST)
Jharkhand: अब सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें
Jharkhand: अब सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड में शराब की दुकानें अब सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुलेंगी। उत्पाद सचिव ने मंगलवार को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। वर्तमान में सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक दुकानों को खोलने की व्यवस्था है। अनलॉक झारखंड के नए गाइडलाइन के बाद झारखंड सरकार ने यह निर्णय लिया है। लॉकडाउन 4 में सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने की व्‍यवस्‍था की थी। अब चूंकि लॉकडाउन 5 शुरू हो गया है। कई दुकानें व अन्‍य गतिविधियां शुरू हाे गई हैं। सरकार ने लॉकडाउन में दी गई छूट के तहत अब शराब दुकानों को नई व्‍यवस्‍था के तहत सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खोलने का फैसला किया है।

chat bot
आपका साथी