झारखंड के पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी की पत्नी पार्वती देवी का निधन Ranchi News

राजधानी रांची स्थित आर्किड अस्पताल में भर्ती झारखंड के पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी की पत्‍नी पार्वती देवी का निधन रांची के आर्किड अस्‍पताल में बुधवार की सुबह हो गया। वे 70 साल की थी। रांची के मुक्तिधाम में अंतिम संस्‍कार किया जाएगा।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 02:38 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 02:38 PM (IST)
झारखंड के पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी की पत्नी पार्वती देवी का निधन Ranchi News
झारखंड के पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी की पत्‍नी पार्वत देवी का फाइल फोटो।

संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र केशरी की 70 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी का निधन बुधवार की सुबह राजधानी रांची में हो गया। मृतका के पुत्र अनिल केशरी ने बताया कि चार-पांच दिन पूर्व उनकी मां गिर गई थीं। इस कारण हाथ में चोट लग गई थी। इलाज के बाद वह स्वस्थ हो गई थीं। बुधवार की सुबह अचानक उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उन्हेंं इलाज के लिए राजधानी रांची स्थित ऑॢकड अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुत्र ने बताया कि मां पार्वती देवी का दाह संस्कार रांची जिले के मुक्तिधाम में बुधवार को ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डाक्टरों के अनुसार मां पार्वती देवी का निधन हृदयाघात के कारण हुआ है।

चुनाव प्रचार छोड़ कर रांची पहुंचे पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी

बताया गया कि पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए बेरमो विधानसभा क्षेत्र गए थे। निधन की सूचना मिलने के बाद वह रांची स्थित अपने आवास पर पहुंच गए हैं। उधर, बड़े पुत्र विजय कुमार केशरी भी सूचना मिलने के बाद गढ़वा से रांची के लिए निकल गए हैं। रांची स्थित आवास पर पुत्र राजू केशरी, अनिल केशरी और पुत्री आदि मौजूद हैं।

श्रीबंशीधर नगर में शोक की लहर, लोगों ने की ईश्वर से प्रार्थना

उधर, पार्वती देवी की मौत की सूचना मिलते ही श्री बंशीधर नगर में शोक की लहर दौड़ गई। युवा ब्याहुत कलवार समाज के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र सेठी ने निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा की शांति व स्वजन को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। इसके अलाव भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रघुराज पांडेय, शारदा महेश प्रताप देव, सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, कुमार कनिष्क, विकास पांडेय, मथुरा पासवान, प्रकाश चंद्र सेठी, मोहम्मद नईम खलीफा, बुच्चू प्रसाद, सलीम अंसारी, नंदकिशोर प्रसाद, संतोष कुमार, मुन्ना कुमार, रमेश प्रसाद, अरुण कुमार, सोबराती खां, रवि प्रकाश बबलू, विश्वनाथ भंडारी, सीताराम जायसवाल, अश्विनी कुमार आदि ने शोक जताया है।

chat bot
आपका साथी