पति के मोबाइल में दूसरी लड़की का फोटो देख, पत्नी ने लगाई फांसी; मौत

झारखंड के गढ़वा जिले के केतार थाना अंतर्गरत बांसडीह कला के विगहा निवासी 22 वर्षीय पारिता देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार पति ब्रजेश पासवान के साथ पारिता देवी का आपस में फोटो देखने के क्रम में नोकझोंक होते-होते हल्की विवाद हुआ था।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:29 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 12:11 PM (IST)
पति के मोबाइल में दूसरी लड़की का फोटो देख, पत्नी ने लगाई फांसी; मौत
पति के मोबाइल में दूसरी लड़की का फोटो देख, पत्नी ने लगाई फांसी। जागरण

केतार (गढ़वा), संस। झारखंड के गढ़वा जिले के केतार थाना अंतर्गत बांसडीह कला के विगहा निवासी 22 वर्षीय पारिता देवी ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार पारिता देवी का पति ब्रजेश पासवान के साथ विवाद हुआ था। दरअसल, पत्नी ने अपने पति के मोबाइल में किसी दूसरे लड़की का फोटो देख लिया। इसे लेकर दोनों के बीच बात बढ़ गई और पारिता ने फांसी लगा ली।

इसकी जानकारी मिलने के बाद आनन -फानन में स्वजनों ने उसका शव फंदा से उतारा। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार करने के लिए शव को पंडा नदी में ले गए। इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व पुलिस शव को जलाने से रोकते हुए शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटना को छानबीन कर रही है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

आन्नराज घाटी में घटी लूट का हुआ खुलासा, तीन मार्ग लुटेरे गिरफ्तार

गढ़वा -रंका मुख्य मार्ग पर अनराज नावाडीह घाटी के पास 8 जून को डिलीवरी ब्वॉय अजय कुमार भारती के साथ अज्ञात अपराधियों ने मारपीट कर उसके पास एक मोबाइल फोन नगद 8620 रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में अजय कुमार भारती ने गढ़वा थाना में अज्ञात मार्ग लुटेरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के आलोक में पुलिस घटना में शामिल मार्ग लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थी। पुलिस ने उक्त लूट की घटना में शामिल तीन मार्ग लुटेरों को धर दबोचने में सफल रही।

रविवार की शाम थाना में पत्रकार वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी एसडीपीओ अवध कुमार यादव नेे दी। उन्होंने बताया कि उक्त घटना के बाद पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर गढ़वा एसडीपीओ अवध कुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर घटना में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध उनके ठिकानों पर लगातार छापेमारी किया गया। इस दौरान रविवार को घटना में संलिप्त तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है। गिरफ्तार मार्ग लुटेरों में गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी रंजीत कुमार मेहता, विकास कुमार व जितेंद्र कुमार कुशवाहा का नाम शामिल है। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। लुटेरों के पास से लूट का रियल मी मोबाइल 3800 नकद वह घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो एक्सट्रीम जब्त किया गया है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ अवध कुमार यादव के अलाव थाना प्रभारी संजय कुमार, सदानंद कुमार, कमलेश कुमार महतो, संतोष कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार कुशवाहा, अशोक कुजूर व पुलिस के जवान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी