पति की मौत के बाद विधवा बहू का दूसरे पुरूष के साथ चल रहा था प्रेम-प्रसंग, ससुर ने विरोध किया तो उतारा मौत के घाट

झारखंड के चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के करमा पंचायत के मदनपुर गांव में एक विधवा ने प्रेमी संग मिलकर ससुर की हत्या कर दी। घटना गुरुवार रात की है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 03:30 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 03:30 PM (IST)
पति की मौत के बाद विधवा बहू का दूसरे पुरूष के साथ चल रहा था प्रेम-प्रसंग, ससुर ने विरोध किया तो उतारा मौत के घाट
झारखंड के चतरा में विधवा बहू ने प्रेमी संग मिलकर की ससुर की हत्या। जागरण

हंटरगंज (चतरा), संसू। झारखंड के चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के करमा पंचायत के मदनपुर गांव में एक विधवा ने प्रेमी संग मिलकर ससुर की हत्या कर दी। घटना गुरुवार रात की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जा में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसी बीच हत्या के आरोपी विधवा और उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार छत्तीस भुइयां की विधवा बहु 32 वर्षीय सोनी देवी और गांव के ही कामेश्वर गंझू के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। कामेश्वर गंझू उसके घर पर आकर अश्लील हरकतें करता था। छत्तीस भुइयां को यह नागवारा गुजरता था। वह हमेशा इसका विरोध करता था।

लेकिन उसके बाद भी दोनों अपनी हरकतों से बाज नहीं आते थे। गुरुवार की रात कामेश्वर उसके घर आया। छत्तीस भुइयां ने जब विरोध किया, तो बहु और उसका प्रेमी मिलकर उसकी पिटाई करने लगे। पहले लाठी डंडा से पीटा और उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित महुआ के पेड़ के पास फेंक दिया। मृतक की पत्नी ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी।

ग्रामीणों ने वशिष्ठ नगर को घटना से अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जा में करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी कलावती देवी के फर्द बयान पर विधवा बहु और उसके प्रेमी कामेश्वर गंझू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त ने घटना में शामिल होने की बात पुलिस के समक्ष स्वीकार भी की है।

chat bot
आपका साथी