MS Dhoni Birthday: आज 39वां जन्‍मदिन मना रहे महेंद्र सिंह धौनी, दोस्‍त कह रहे- जब फेडरर-रोनाल्डो खेल सकते हैं, तो धौनी क्यों नहीं

Happy Birthday MS Dhoni महेंद्र सिंह धौनी का आज 39वां जन्मदिन है। इस मौके पर माही के दोस्तों ने कहा कि उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी है उन्हें अभी और खेलना चाहिए।

By Edited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 01:49 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 07:58 PM (IST)
MS Dhoni Birthday: आज 39वां जन्‍मदिन मना रहे महेंद्र सिंह धौनी, दोस्‍त कह रहे- जब फेडरर-रोनाल्डो खेल सकते हैं, तो धौनी क्यों नहीं
MS Dhoni Birthday: आज 39वां जन्‍मदिन मना रहे महेंद्र सिंह धौनी, दोस्‍त कह रहे- जब फेडरर-रोनाल्डो खेल सकते हैं, तो धौनी क्यों नहीं

रांची, जासं। Happy Birthday MS Dhoniभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के संन्यास को लेकर क्रिकेट विशेषज्ञों से लेकर आम क्रिकेट प्रेमी कयास लगा रहे हैं। इसके इतर माही के स्कूली कोच केआर बनर्जी ने धौनी को उसके 39वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि जब तक उसका शरीर फिट है तब तक वह क्रिकेट खेल सकता है। बनर्जी ने कहा, जब 36 की उम्र में क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल में व रोजर फेडरर 39 की उम्र में टेनिस खेल सकते हैं तो इस उम्र में धौनी क्रिकेट क्यों नहीं खेल सकता। माही को कब तक खेलना है यह निर्णय उसे ही लेना है।

मेरा तो मानना है जब तक उसका शरीर सक्षम है तब तक वह खेले। धौनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि जब से उसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है तब से वह अपने घर में जन्मदिन एक दो बार ही मना पाया है। यह पहला अवसर है कि वह रांची में इतने दिनों तक है और पूरे परिवार के साथ वह जन्मदिन मना रहा है। हम चाहते हैं कि वह अभी और खेले और देश का नाम रौशन करें।

टी-20 विश्व कप तक अवश्य खेले

शब्बीर वहीं स्कूल लीग में धौनी के साथ खेलने वाले शब्बीर हुसैन ने उसे जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वह अगला टी-20 विश्व कप अवश्य खेले। कहा कि उसकी व्यस्तता बढ़ने के कारण मिलना जुलना कम हो गया है, लेकिन जब भी हम मिलते हैं उसी जोश व प्यार से मिलते हैं जैसे स्कूल में थे। क्रिकेट के मैदान में आकर ही क्रिकेट छोड़े क्रिकेट प्रशिक्षक जय कुमार सिन्हा ने बधाई देते हुए कहा कि वे क्रिकेट मैदान में आकर ही क्रिकेट को अलविदा कहें। धौनी के प्रदर्शन पर उम्र प्रभावी नहीं है। वे भले 39 साल के हो गए हैं, लेकिन उनका फिटनेस आज भी युवाओं की तरह है।

माही में अभी काफी क्रिकेट बचा है

गौतम महेंद्र सिंह धौनी के साथ जूनियर लेवल पर काफी क्रिकेट खेल चूके गौतम उपाध्याय ने कहा कि वह अभी दो साल और खेले। काफी वर्षो के बाद वह रांची में है और परिवार के साथ जन्मदिन मनायेगा, यह खुशी की बात है। बीते दिनों को याद करते हुए गौतम ने कहा कि जब सब रणजी खेला करते थे उस समय कोई भी पार्टी होता था तो हम लोग मधुबन रेस्टोरेंट चले जाते थे। 2004 में भारतीय ए टीम के साथ केन्या के सफल दौरे से लौटने पर धौनी ने एक बुलेट खरीदा था। बुलेट खरीदने व जन्मदिन की पार्टी को लेकर हम कुछ दोस्तों से साथ मधुबन गए थे और जमकर मजा किया था।

chat bot
आपका साथी