RIMS OPD: रिम्स और सदर अस्पताल के ओपीडी में आज कौन-कौन चिकित्सक करेंगे इलाज, जानें विस्तार से

RIMS OPD रिम्स और सदर अस्पताल में भी ओपीडी सेवा सुबह 900 बजे से शुरू होती है। सदर अस्पताल और रिम्स में 24 घंटा इमरजेंसी की सेवा उपलब्ध है। इन जगहों पर कोविड गाइडलाइन के अनुसार मरीजों को देखा जा रहा है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:47 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:47 AM (IST)
RIMS OPD: रिम्स और सदर अस्पताल के ओपीडी में आज कौन-कौन चिकित्सक करेंगे इलाज, जानें विस्तार से
सदर अस्पताल और रिम्स में 24 घंटे इमरजेंसी की सेवा उपलब्ध है।

 रांची, जासं। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स और सदर अस्पताल में भी ओपीडी सेवा सुबह 9:00 बजे से शुरू होती है। इसके साथ ही सदर अस्पताल और रिम्स में 24 घंटा इमरजेंसी की सेवा उपलब्ध है। दूसरी ओर निजी अस्पतालों में भी ओपीडी सुबह 9:00 बजे से शुरू हो गई है। इन जगहों पर कोविड गाइडलाइन के अनुसार मरीजों को देखा जा रहा है और जरूरत पड़ने पर उनका कोविड टेस्ट भी कराया जा रहा है। यहां रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से मरीज पहुंचते हैं। दिन के एक बजे तक ओपीडी सेवा चलती है।

दूसरी पाली में 2 बजे से शाम 5 बजे तक डॉक्टर बैठते हैं। यहां मेडिसिन, न्यूरो व सर्जिकल ओपीडी में काफी भीड़ लग जाती है। कोविड के कारण हर एक घंटे में 10 मरीजों की पर्ची काटी जा रही है। वहीं सदर अस्पताल में भी मरीजों को इमरजेंसी में हर बीमारी को दिखाया जा सकता है। इसके बाद जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग में भर्ती किया जाएगा। सिविल सर्जन बताते हैं कि अस्पताल में मुख्य रूप से गायनी और बच्चों के इलाज की पूर्ण व्यवस्था है, यहां गर्भवती महिलाओं को मुख्यमंत्री जननी योजना का लाभ भी दिया जाता है। गायनी विभाग में भी 24 घंटे डाक्टर मौजूद रहते हैं, जिन्हें रोस्टर के हिसाब से रखा गया है।

रिम्स ::

मेडिसिन - डा सत्येंद्र कुमार सिंह

सर्जरी -डा आर एस शर्मा

ऑर्थोपेडिक - डा विजय कुमार

गायनी डिपार्टमेंट- डा मीना मेहता

पेडियाट्रिक्स -डा एके चौधरी

स्किन डिपार्टमेंट - डा डीके मिश्रा, डा वाईके लाल, डा एचके पाल

साइकियाट्रिक डिपार्टमेंट -डा अजय कुमार बाखला

पेडियाट्रिक सर्जरी - डा श्यामसुंदर साहू

नेत्र रोग विभाग - डा  सुनील कुमार

ईएनटी विभाग - डा आर के चौधरी

टीबी एंड चेस्ट- डा ब्रजेश मिश्रा

यूरोलॉजी - डा ए जमाल, डा राणा प्रताप सिंह

मेडिकल ओंकोलॉजी- डा आलोक रंजन

सीटीवीएस -डा अंशुल कुमार

न्यूरोलॉजी- डा सुरेंद्र कुमार

कार्डियोलॉजी - डा पीजी सरकार

नेफ्रोलॉजी - डॉ प्रज्ञा पंथ

सदर अस्पताल

सदर अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी में डाक्टर उपलब्ध रहेंगे। सुबह नौ बजे से डाक्टर चार पालियों में बैठते हैं।

आज ये डाक्टर मरीजों को देंगे परामर्श

इमरजेंसी - डा रूचिका, डा स्नेह संध्या, डा लाल मांझी, डा मायुख्य, कुमार अमन

स्कीन ओपीडी - डा आजाद

गायनी विभाग में 24 घंटे डाक्टर उपलब्ध है।

chat bot
आपका साथी