रांची में छह माह से सील रेस्टोरेंट खुला तो मालिक के पैरों तले खिसकी जमीन, जानिए आगे क्या हुआ

रांची के कचहरी रोड के नजदीक स्थित जीरोमाइल रेस्टोरेंट की सोमवार को सील खोली गई। सील खुलते ही लोग हैरान रह गए। अंदर रखे कुछ कागजात भीग गए थे। सील खुलने के बाद मालिक ने इसमें रखे अपने कुछ डाक्यूमेंट्स निकाले हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 04:03 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 04:07 PM (IST)
रांची में छह माह से सील रेस्टोरेंट खुला तो मालिक के पैरों तले खिसकी जमीन, जानिए आगे क्या हुआ
रांची में छह माह से सील रेस्टोरेंट खुला तो मालिक के पैरों तले खिसकी जमीन। जागरण

रांची, जासं। रांची के कचहरी रोड के नजदीक स्थित जीरोमाइल रेस्टोरेंट की सोमवार को सील खोली गई। सील खुलते ही लोग हैरान रह गए। अंदर रखे कुछ कागजात भीग गए थे। सील खुलने के बाद मालिक ने इसमें रखे अपने कुछ डाक्यूमेंट्स निकाले हैं। इसके बाद जीरोमाइल रेस्टोरेंट्स को रांची नगर निगम के अधिकारियों ने दोबारा सील कर दिया। इस रेस्टोरेंट्स को रांची नगर निगम ने फरवरी में नक्शा विचलन के आरोप में सील किया था। इसे लेकर रांची नगर निगम के कोर्ट में केस चल रहा है। बताते हैं कि मालिक ने नगर आयुक्त के कोर्ट में आवेदन दिया था कि उनके कुछ जरूरी दस्तावेज जीरो माइल रेस्टोरेंट में छूट गए थे। इन दस्तावेजों की उसे जरूरत है।

इसलिए सील खोलकर वह दस्तावेज उन्हें लेने दिए जाएं। नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने मामले की सुनवाई करने के बाद रेस्टोरेंट की सील खोलकर इसके मालिक को दस्तावेज निकालने देने का आदेश जारी किया था। इसी आदेश के अनुसार सोमवार को उपनगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन इंफोर्समेंट टीम और टाउन प्लानिंग शाखा के कर्मचारियों के साथ जीरो माइल रेस्टोरेंट पहुंचे और रेस्टोरेंट की सील खोलकर डॉक्यूमेंट निकालने की प्रक्रिया पूरी कराई। जीरो माइल रेस्टोरेंट को दोबारा सील कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस रेस्टोरेंट के निर्माण में कानूनी खामियां हैं। नगर निगम ने जो नक्शा पास किया था उसके अनुसार बिल्डिंग का निर्माण नहीं हुआ है। इसीलिए जीरोमाइल रेस्टोरेंट को सील किया गया है।

chat bot
आपका साथी