संक्रमण को रोकने के लिए आज साप्ताहिक लाकडाउन, सड़कों पर निकल रहे कम लोग

देश के कई राज्य में कोरोना संक्रमण फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। इसके साथ ही संक्रमण से मरने वालों के आकड़े भी बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत सप्ताह के अंत में संपूर्ण लाकडाउन लगाया गया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 08:34 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 08:34 AM (IST)
संक्रमण को रोकने के लिए आज साप्ताहिक लाकडाउन, सड़कों पर निकल रहे कम लोग
संक्रमण को रोकने के लिए आज साप्ताहिक लाकडाउन। जागरण

रांची, जासं। देश के कई राज्य में कोरोना संक्रमण फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। इसके साथ ही संक्रमण से मरने वालों के आकड़े भी बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत सप्ताह के अंत में संपूर्ण लाकडाउन लगाया गया। ये लाकडाउन शनिवार शाम आठ बजे से सोमवार की सुबह छह बजे तक जारी रहेगी। रविवार को राजधानी रांची में साप्ताहिक लाकडाउन का असर दिखा। हालांकि ये असर पहले के साप्ताहिक लाकजडाउन से कम है। पहले के साप्ताहिक लाकडाउन में जहां लोग घर से कम निकले थे। वहीं आज पहले से लोगों की संख्या ज्यादा दिख रही है। वहीं चौक चौराहों पर पुलिस भी सुबह से मुस्तैद नहीं दिख रही है।

जिला प्रशासन के द्वारा लोगों से इस लाकडाउन को लेकर अपील की गयी है कि वो घरों में रहें। इसके साथ ही बहुत जरूरी होने पर घऱ से बाहर निकलें। प्रशासन के आदेश से इस दौरान किराना, फल, सब्जी अन्य सभी दुकानें बंद रहेगी। हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य से जुडी सेवा जैसे जांच घर, अस्पताल, दवा की दुकान के साथ दूध की दुकान भी लाकडाउन से छूट मिली। सरकार के द्वारा जारी आदेश के तहत बसों के परिचालन पर भी कोई रोक नहीं है। अंतर जिला बसें चल रही हैं।

लोग वैध टिकट और फोटो आईडी प्रूफ के साथ बस, रेल और हवाई जहाज की यात्रा कर सकते थे। हालांकि आज आमदिनों की अपेक्षा लोगों के बस और ट्रेन का कम ही इस्तेमाल करने की संभावना है। इसके साथ ही पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन, रसोई गैस की आपूर्ति को लाकडाउन से अलग रखा गया है। विभिन्न रेस्टोरेंट से होम डिलिवरी की सुविधा भी जारी रहेगी। आदेश के तहत बेवजह घर से निकलने वाले लोगों का चालान काटा जाना है। हालांकि पहले के साप्ताहिक लाकडाउन के अलग इस लाकडाउन में कई स्थानों पर फल और सब्जी की बिक्री होती दिख रही है।

chat bot
आपका साथी