Jharkhand Weather Update: अरब सागर में आने वाले चक्रवाती तूफान 'टाउटे' से फिर बदलेगा मौसम, होगी बारिश

Jharkhand Weather Update रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में सुबह मौसम मुख्य रूप से साफ है। आसमान में छोटे-छोटे बादलों के टुकड़े भी देखे जा सकते हैं। हल्की हवा से लोगों को गर्मी का एहसास कम हो रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 07:36 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 07:37 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: अरब सागर में आने वाले चक्रवाती तूफान 'टाउटे' से फिर बदलेगा मौसम, होगी बारिश
Jharkhand Weather Update: अरब सागर में आने वाले चक्रवाती तूफान 'टाउटे' से फिर बदलेगा मौसम। जागरण

रांची, जासं । रविवार को राजधानी रांची में सुबह मौसम मुख्य रूप से साफ है। आसमान में छोटे-छोटे बादलों के टुकड़े भी देखे जा सकते हैं। हल्की हवा से लोगों को गर्मी का एहसास कम हो रहा है। वहीं शनिवार की शाम रांची के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से दिन की गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के मौसम में 17 मई से फिर बदलाव होगा।

मगर इसके लिए किसी चेतावनी की घोषणा नहीं की गयी है। इस बार मौसम में बदलाव अरब सागर में आने वाले चक्रवाती तूफान टाउटे की वजह से होगा। चक्रवाती तूफान के प्रभाव से झारखंड में आसमान में घने बादल छा सकते हैं और कई इलाके में बारिश हो सकती है। तूफान का नाम म्यंमार की ओर से जंगली छिपकली के नाम पर दिया गया है।

मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अरब सागर में तूफान आज गुजरात और महाराष्ट्र के तट पर टकरा सकता है। उन्होंने बताया कि झारखंड में तूफान का व्यापक असर नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अभी पड़ोसी राज्य में कायम साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से आसमान में बादल छा रहे हैं और मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ कहीं-कहीं हल्की दर्जे की बारिश हो रही है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गयी। मगर मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची में 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान    न्यूनमत तापमान

रांची                      36.2            23.4

जमशेदपुर              38.3            25.8

मेदिनीनगर             39.8            24.7

chat bot
आपका साथी